दरभंगा में पत्नी ने धारदार हथियार से पति के गर्दन पर कर दी प्रहार



दरभंगा (जाले), संवाद सहयोगी। दरभंगा में जाले थानाक्षेत्र के काजी बहेड़ा पंचायत के खोरिया टोला में एक युवक के ऊपर उसकी पत्नी ने जानलेवा हमला कर दी। स्थानीय लोगों की मदद से स्व. चलित्तर यादव का पुत्र श्याम यादव को जाले रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे दरभंगा मेडिकल कालेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद पत्नी अफसोस जताते हुए अपने पति के देखभाल के लिए अस्पताल पहुंच गई। जहां चिकित्सकों से वह बार-बार अपने पति की जान बचा देने का गुहार लगा रही थी। कभी दौड़कर दवा ला रही थी तो कभी पानी। बताया जाता है कि अनिता देवी अपने बच्चों को पिटाई कर रही थी। यह देख श्याम ने विरोध किया। इससे आक्रोशित होकर अनिता ने अपने पति पर धारदार हथियार से प्रहार कर दी। स्थानीय लोगों ने बताया कि घायल श्याम कोलकाता में मजदूरी करता था।

हृदयरोग से पीड़ित होने के कारण वह हाल के दिनों में आपरेशन कराकर अपने गांव आ गया। इस बीच अनिता अपने पति से बार-बार रुपये की मांग कर रही थी। इसे लेकर हमेशा विवाद चल रहा था। पति का गुस्सा वह अपने बच्चों पर उतार देती थी। इस बीच शुक्रवार को श्याम अपने बच्चों के साथ बैठकर दुलार-प्यार कर रहा था। जिसे देखते ही अनिता आक्रोशित हो गई और अपने बच्चों की पिटाई शुरू कर दी। जब पति ने विरोध किया तो तेज धारदार हथियार से उसके गर्दन पर प्रहार कर दी। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. विवेककानंद झा ने बताया कि श्याम के मुंह का जबड़ा के साथ सिर की हड्डी को भी काफी नुकसान पहुंचा है।


अन्य समाचार