बिहार में पत्नी से गुस्साए पति ने तीन साल की बेटी की जमीन पर पटककर ली जान, कुएं में डाल दिया शव



संवाद सूत्र, बिदुपुर (वैशाली) : बिहार के वैशाली में बड़ी वारदात हुई। विदुपुर थाना क्षेत्र के रहिमापुर वार्ड नंबर-6 में पति ने पत्नी से झगड़ा कर अपनी बेटी की जमीन पर पटक-पटककर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कुएं में डाल दिया। घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। मामले में मृतका के दादा ने अपने बेटे और बहू के खिलाफ प्राथमिकी करवाई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं महिला फरार बताई गई है।



मिली जानकारी के अनुसार रहिमापुर गांव के कौशल चौधरी का बेटा प्रिंस प्रकाश चौधरी और उसकी पत्नी खुशबू के बीच किसी बात को लेकर सुबह में झगड़ा हुआ था। गुस्से में आकर प्रिंस ने अपनी ही तीन साल की बच्ची को उठा-उठाकर तीन बार ईंट पर पटककर मार डाला। बेटी की मौत के बाद बाप इतने पर भी नहीं माना। पिता ने हत्या के बाद पुत्री को कुएं में डाल दिया।
नौ शराब माफिया को मृत्‍युदंड, 10 को आजीवन कारावास, बिहार में कानून लागू होने के बाद अबतक मिली सजा यह भी पढ़ें
यह घटना आग की तरह आसपास में फैल गई, जिसके बाद पंचायत के मुखिया मिलन सिंह द्वारा पुलिस को मामले की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख घटना से सकते में आए मृतका के दादा कौशल चौधरी ने थाना प्रभारी फैयाज हुसैन को वारदात की जानकारी दी। उन्होंने बेटे और बहू को आरोपी बनाया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपित हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर लिया है और महिला की तलाश कर रही है।
Tanker Blast in Hajipur: धमाके के साथ फैल गया धूल का गुबार, प्रत्‍यक्षदर्शियों ने कुछ यूं बताया हाल यह भी पढ़ें



इधर, पुलिस कस्टडी में आरोपित प्रिंस राज चौधरी ने बताया कि उसने प्रेम विवाह किया है, जिसे लेकर घर के अन्य सदस्य नाराज रहते हैं। आए दिन कलह और घरेलू विवाद की घटना होती रहती थी। वारदात का कारण पारिवारिक कलह है। स्थानीय लोगों ने बताया कि प्रिंस की दो संतान थी। बड़ी लड़की तीन साल की थी, जिसकी हत्या पिता ने कर दी। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपित पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

अन्य समाचार