Samastipur News: मोबाइल पर बात करते-करते लड़की ने नदी में लगाई छलांग, बचाने के लिए कूदा ऑटो चालक भी डूबा



समस्तीपुर (वारिसनगर),संस। शहर से सटे मथुरापुर घाट के समीप शनिवार को एक किशोरी ने पुल से बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी। इस बीच रास्ते से गुजर रहे एक ऑटो चालक की नजर उस पर पड़ी। उसने साहस दिखाया और किशोरी को बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ही नदी में डूब गए। घटना के करीब चार घंटे बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों का शव नदी से बाहर निकाला गया। आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ थी। मृतक के स्वजन ने शव की शिनाख्त की। मृत ऑटो चालक मथुरापुर वार्ड 5 निवासी मो. अब्दुल सत्तार का 35 वर्षीय पुत्र मो. सलीम है। मृतका सरायरंजन थाना के भोजपुर गांव निवासी शंभू नारायण राय की 16 वर्षीया पुत्री अनुष्का उर्फ कोमल है। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल पहुंची।

घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार सुबह करीब सात बजे सलीम मथुरापुर घाट पर ऑटो में सवारी बैठा रहा था। इस दौरान उसकी नजर एक किशोरी पर पड़ी जो मोबाइल पर बात करते-करते अचानक पुल से नदी में छलांग लगा चुकी थी। उसे बचाने के लिए ऑटो चालक पुल के गाटर पर गया और अपना हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ने का इशारा किया। इसी बीच सत्तार का संतुलन बिगड़ गया और नदी में गहराई में समा गया। आसपास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर मथुरापुर ओपी और नगर थाना की पुलिस टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोर की मदद से दोनों का शव नदी से बाहर निकाला गया।
Bihar News: देश को मिला एक और सैन्य अधिकारी, समस्तीपुर का राहुल बना नौसेना में सब लेफ्टिनेंट यह भी पढ़ें
मृतका अनुष्का उर्फ कोमल के स्वजन ने बताया कि वह इंटर की छात्रा थी। काफी दिनों से मानसिक अवसाद में थी। शनिवार को बिना बताए घर से निकल गई। शाम तक जब घर नहीं लौटी तो घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। उन्हें पता चला कि एक शव अस्पताल में आया हुआ है। वे सभी अस्पताल पहुंचे तब जाकर उसकी शिनाख्त की। उसके पिता सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। आदर्शनगर मुहल्ला स्थित मकान में परिवार के साथ रहते हैं। घटना के बाद दोनों परिवार में कोहराम मच गया है। अंचलाधिकारी रंजन कुमार दिवाकर ने मृतक के पिता को बीस हजार रुपए की राशि प्रदान करते हुए आगे उचित सरकारी सहायता प्रदान करवाने का आश्वासन दिया। मौके पर पूर्व जिला पार्षद नन्दकिशोर चौधरी, प्रो. इमाम रिजवी, संतोष कुमार मौजूद रहे।
समस्तीपुर के उजियारपुर में बाइक सवार ने साइकिल सवार को मारी ठोकर, अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ा यह भी पढ़ें
आज लोग जहां राह चलते किसी की मदद करने से परहेज किया करते हैं, वहीं एक व्यक्ति जो तैरना नहीं जानता था, इसकी परवाह किए बिना डूब रही युवती को बचाने के लिए आगे आ गया। प्रखंड के मथुरापुर वार्ड नंबर 5 निवासी मो. सत्तार के पुत्र मो सलीम (35 वर्ष) ने एक मिसाल कायम कर दी। शनिवार सुबह मथुरापुर घाट स्थित टैंपो स्टैंड में सलीम अपने टेंपो पर सवारी बिठा रहा था। उसकी नजर पुल से छलांग लगाते हुए एक लड़की पर पड़ी। सलीम को तैरना नहीं आता था, बावजूद तुरंत पुराने पुल पर गया और गाटर पर उतरकर डूबते हुए नदी की धारा के साथ आ रही लड़की को बचाने के लिए अपना हाथ बढाया।
समस्तीपुर सदर अस्पताल में तीन वर्षों से जारी टोकन सिस्टम से रजिस्ट्रेशन बंद, मरीजों की बढ़ी परेशानी यह भी पढ़ें
लड़की ने अपने हाथ से उसके हाथ को पकड़ भी लिया, परंतु नदी की धारा के बहाव में सलीम गाटर पर अपना बैलेंस नही रख पाया और लङकी के साथ नीचे गिरकर नदी में डूब गया। घटना के बाद मृतक सत्तार और अनुष्का उर्फ कोमल के स्वजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मो. सत्तार घर का अकेला वारिस था। उसी के कंधे पर घर गृहस्थी और पूरे परिवार का बोझ था। परिवार में बूढे माता-पिता, पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं। बड़ा पुत्र जाहिद 16 वर्ष का है। उससे छाेटा 12 वर्ष का सोएल, 10 वर्ष का सलमान और 7 वर्ष का गोलू है। सत्तार अपने दो भाइयों में बड़े थे। घर गृहस्थी की पूरी जिम्मेदारी उसी के कंधे पर थी। छोटा भाई हलीम पिता और भाई के कामकाज में हाथ बंटाता था। घटना के बाद परिवार पर विपत्ति का पहाड़ टूट गया है। पत्नी सबाना खातुन और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।


अन्य समाचार