Champaran News: धूमधाम से बेटी को विदा किया था ससुराल, पांचवे दिन फोन आया बेटी की मौत हो गई



बगहा, जागरण टीम। होने वाली बहू का रहन-सहन ससुराली समझ जाए इसको लेकर बड़ी ही उम्मीदों से माता-पिता ने अपनी लाडली को शादी से चार दिन पहले ही उसकी होने वाली ससुराल विदा कर दिया। शादी को लेकर घर में उत्सवी माहौल था। घर गीत-मांगर से गूंज रहे थे। शुक्रवार की रात शादी होनी थी। एक दिन पहले गुरुवार की रात आठ बजे लड़की के स्वजन को उसकी मौत की खबर वर पक्ष ने दी। घर में कोहराम मच गया। उत्सवी माहौल मातम में बदल गया। उत्तरप्रदेश के कुशीनगर जिले के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल निवासी भरथी यादव ने दहेज के 25 हजार रुपये बकाया रहने पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप मृतका के ससुरालवालों पर लगाते हुए थाने में आवेदन दिया है।

मृतका के पिता भरथी यादव ने बताया कि उनकी पुत्री चंपा की दूसरी शादी पटखौली ओपी के नरईपुर निवासी आल्हा केवट के पुत्र सुरेश केवट से 25 नवंबर को होनी थी। बेटी के रहन-सहन को समझने के लिए ससुरालियों ने उसे विवाह से चार दिन पूर्व ही अपने घर बुला लिया। चंपा 21 नवंबर को सुरेश के घर गई थी। तय हुआ कि कन्या पक्ष के लोग 25 नवंबर को वर पक्ष के घर पहुंचेंगे। वहीं शादी होगी। दहेज में लड़के वालों ने 25 हजार रुपये मांगे थे। इसी बीच गुरुवार की रात उसकी मौत की खबर मिली।
मजाक में मारा मुक्का तो चल बसी मंगेतर, शादी से पहले ही पहुंच गई थी ससुराल यह भी पढ़ें
सुबह 11 बजे पर 15 स्वजन के साथ पहुंचे तो वर पक्ष से पुत्री के संबंध में जानकारी ली। उनलोगों ने बताया कि उनकी बेटी की मौत बीमारी से गुरुवार की रात हो गई। कुछ देर बाद पता चला कि ग्रामीणों ने पहले ही उनकी पुत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना पुलिस को दे दी थी। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा दिया था। इसके बाद सभी वहां गए और देखा कि उनकी पुत्री के गले पर निशान थे।
बिहार में झोलाछाप चिकित्सक ने चार महिलाओं के गर्भाशय निकाले, अवैध क्लीनिक सील यह भी पढ़ें
पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने आरोप लगाया कि दहेज मिलने में देरी होने पर आल्हा केवट की पत्नी शोभा देवी, सुरेश केवट, परशु राम केवट आदि ने मिलकर उनकी पुत्री को गला दबाकर मार डाला। पटखौली ओपी थानाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी। मालूम हो कि चंपा की पहली शादी नगर के गोडियापट्टी वार्ड 25 निवासी अर्जुन केवट से चार साल पूर्व हुई थी। कतिपय कारण से उसकी शादी टूट गई थी। वहीं सुरेश केवट की पहली शादी भी टूट गई थी। ऐसे में उनके स्वजन दोनों की शादी करने पर राजी हुए थे।
पश्चिम चंपारण के चौतरवा में अवैध नर्सिंग होम पर छापेमारी, कई संचालक ताला बंद कर फरार यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- Bihar News: सब्जी वाले को दिल दे बैठी करोड़पति की बेटी, इश्क की कहानी जान पुलिस और परिवार वाले चौंके

अन्य समाचार