नहीं रहा बिहार का वो योद्धा, जो पंजाब के स्वर्ण मंदिर के आपरेशन ब्लू स्टार का नेतृत्व कर रही CRPF के थे आइजी



संवाद सहयोगी, हवेली खड़गपुर (मुंगेर) : पंजाब के स्वर्ण मंदिर में आपरेशन ब्लू स्टार का नेतृत्व करने वाले और मणिपुर में उग्रवादियों पर नकेल कसने वाले सीआरपीएफ के पूर्व आइजी नंदकिशोर तिवारी (83) का निधन रविवार को बेंगलुरु के एक अस्पताल में हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। दिवंगत आइजी हवेली खड़गपुर के अग्रहण गांव के रहने वाले थे। स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के बाद वह 1962 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में कंपनी कमांडर के पद पर नियुक्त हुए थे।


उत्कृष्ट सेवा भाव को देखते हुए तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्री बूटा सिंह ने विशिष्ट सेवा मेडल प्रदान किया था। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महानिरीक्षक पद (आइजी) पद से 31 जनवरी 1997 को सेवानिवृत्त हुए थे। निधन क खबर सुनकर प्रखंड के लोग काफी दुखी हैं। ग्रामीण मंगल सिंह, चंदन सिंह, राजीव यादव, नेहरू जी, मुकेश सिंह व परिमल सिंह सहित अन्य ने शोक व्यक्त किया।
मुंगेर में अगले पांच दिन तापमान में होगा उतार-चढ़ाव, दिखेगा आने वाली कड़ाके की ठंड का असर यह भी पढ़ें
संवाद सहयोगी, तारापुर (मुंगेर): लोजपा (आर) के पार्टी कार्यालय देवगांव में पार्टी का 23 वां स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सचिव मिथिलेश कुमार सिंह ने पार्टी का झंडा फहराकर किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पार्टी के संस्थापक स्व. रामविलास पासवान गरीबों के नेता थे। उनका उद्देश्य हर घर को आर्थिक रूप से सबल करना था। उनके उद्देश्यों को सार्थक बनाने के लिए पुत्र चिराग पासवान पूरे मनोयोग से लगे हुए हैं।
बिहार: बिछाए गए जाल में फंसा मुंगेर एके-47 केस का बबलू मछली, नहीं मिल रहा मास्टर माइंड संजीव साह यह भी पढ़ें
पार्टी पदाधिकारियों को क्षेत्र के लोगों से सामंजस्य स्थापित कर, उनके समस्या से अवगत होकर उसके समाधान का प्रयास रहते थे। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. सर्वेश ने कहा कि आने वाले दिनों में लोजपा (आर) की सरकार बनेगी। चिराग पासवान युवाओं के नेता हैं। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव विनोद कुमार सिंह,प्रदेश सचिव सह नवगछिया प्रभारी रविंद्र पासवान, श्रमिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नवल किशोर पासवान, कैलाश भगत के अलावा पार्टी के दर्जनों पदाधिकारी व कार्यकर्ता के उपस्थिति थे। केक काटकर एक-दूसरे को बधाई दी।


अन्य समाचार