Shekhpura: पेड़ से लटका मिला महिला का शव, परिजनों ने ससुराल पर लगाया आरोप



शेखपुरा, जागरण संवाददाता: पुलिस ने अरियरी थाना के फरपर गांव से रविवार को नदी किनारे पेड़ से लटकता हुआ एक शव बरामद किया है। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतका रंजू देवी फरपर निवासी सुभाष चौहान की पत्नी है। एक साल पहले रंजू और शुभाष ने प्रेम विवाह किया था और दहेज को लेकर लम्बे समय से ससुराल और नैहर पक्ष में विवाद चल रहा था।
मृतका का शव घर से लगभग आधा किमी दूर कौड़िहारी नदी के किनारे एक पेड़ से ओढ़नी के सहारे लटकी मिली है। शुरू में परिवार वालों ने पुलिस को शव उतारने नहीं दिया। बाद में पुलिस ने लिखित आवेदन पर कार्रवाई का भरोसा देकर शव को अपने नियंत्रण में लिया।मृतका रंजू की माता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले रंजू की हत्या करके इसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पेड़ से लटका दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पति सुभाष दहेज में एक बीघा खेत की मांग कर रहा था।

Supaul: पुलिस की शराब तस्करों पर कार्रवाई, साढ़े आठ हजार बोतलें जब्त
शुभाष पेशे से एक शिक्षक है और बच्चों को ट्यूशन पढ़ाता है। मृतका रंजू पहले सुभाष से ही ट्यूशन पड़ती थी। फरपर का निवासी सुभाष बगल के गांव रामपुर में बच्चों को ट्यूशन पढ़ाने जाता था। रंजू भी सुभाष से ट्यूशन पढ़ती थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम हो गया और पिछले वर्ष रंजू ने सुभाष से शादी कर ली। शादी के कुछ महीने बाद ही सुभाष रंजू पर दहेज लाने का दबाब देने लगा। इसको लेकर रंजू के नैहर वालों ने एक बीघा खेत लिखने की बात पंचायती में स्वीकार्य कर लिया, मगर इसकी रजिस्ट्री नहीं हुई।

अन्य समाचार