बिहार के बेगूसराय में आवारा कुत्तों ने एक और महिला को बनाया निवाला, नोंच-नोंचकर ली जान; शरीर के कई हिस्से खाए



बछवाड़ा (बेगूसराय), संवाद सूत्र। बिहार के बेगुसराय में एक बार फिर आवारा कुत्तों का आतंक सामने आया है।जिले के बछवाड़ा थाना क्षेत्र की बछवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 11 में बुधवार की अलसुबह खेत देखने निकली महिला को आवारा कुत्तों ने पहले नोंच कर जान ले ली फिर शरीर के अलग अलग हिस्सों को निवाला बनाया। मृतक महिला की पहचान स्थानीय निवासी राजकुमार शर्मा की 53 वर्षीय पति ने मीरा देवी के रूप में की गई है।

घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की अलसुबह मीरा देवी खेत देखने के लिए निकली थी। इसी बीच कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। कुत्तों के झुंड ने महिला की जान ले ली और शरीर के दोनों हाथ, एक पैर, कलेजा समेत अन्य भाग खा गया। शौच के लिए आए कुछ लोगों ने जब कुत्तों को महिला के शव को नोंच-नोंच कर खाते देखा, तो सबके होश उड़ गए।
उनके शोर मचाए जाने पर अन्य ग्रामीण भी घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक सभी कुत्ते वहां से भाग गए। स्थानीय ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के कई पंचायतों में इन दिनों कुत्तों का आतंक चरम पर है। प्रशासनिक अधिकारी पंगु बने हैं। अब तक आधे दर्जन लोगों की जाने वह 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं इसके बावजूद अब तक प्रशासनिक स्तर पर किसी भी तरह की पहल नहीं किया जाना प्रशासनिक विफलता को दर्शाती है। स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि राजीव चौधरी ने घटना की सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी अनुमंडल अधिकारी को देखकर सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।

अन्य समाचार