Weather Update: 14 किलोमीटर की रफ्तार से चल रही पछुआ हवा, जिले में और बढ़ेगी ठंड



छौड़ाही (बेगूसराय), संवाद सहयोगी: जिले में 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ चल रही पछुआ हवा ने मौसम के मिजाज को ठंडा कर दिया है। शनिवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान भी गिरकर 23 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। देर रात से सुबह तक कुहासा भी लग रहा है। इस परिस्थिति में लोगों को कंपकंपी छूट रही है। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों में मौसम के और सर्द होने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, कृषि विज्ञानी रबी फसलों की देखभाल के लिए आवश्यक सुझाव दे रहे हैं।

बीते सोमवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान स्तर 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था, जो सामान्य स्तर है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रिकॉर्ड हुआ।
कृषि वैज्ञानि‍क रामकृपालू सिंह बताते हैं कि मौसम रबी फसलों के लिए धीरे-धीरे अनुकूल हो रहा है। गेहूं की फसल जो 21 से 25 दिन की हो गई, उसमें हल्की सिंचाई कर दो दिन बाद प्रति हेक्टेयर 30 किलोग्राम की दर से नेत्रजन का छिड़काव करें। गोभी, टमाटर आदि सब्जियों में लगने वाले तना छेदक कीटों के लिए डाइमेथोएट दवा का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि आलू की फसल की निकौनी कर नेत्रजन का छिड़काव कर मिट्टी चढ़ाकर हल्की सिंचाई कर दें। वहीं, 50 दिन से ज्यादा वाले प्याज के पौधों की रोपाई भी किसान कर दें।
आपसी वर्चस्व में पान दुकानदार हत्या, 4 युवक गोली मारकर हुए फरार; एक संदिग्‍ध पकड़ाया यह भी पढ़ें
मौसम पूर्वानुमान : डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग द्वारा आगामी तीन दिनों के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार आसमान साफ और मौसम शुष्क रहेगा। पछुआ हवा चलेगी। रात एवं सुबह कुहासा वातावरण में छाया रह सकता है। पछुआ हवा के कारण न्यूनतम तापमान में और गिरावट की संभावना है।
यह भी पढ़ें- हे विधाता.. कैसे इतने निर्दयी हो गए लोग, ठंड में प्यारी सी परी को स्टेशन पर फेंक गए जन्मदाता


अन्य समाचार