गड़खा में तीन दिन से टाल रहे थे यूरिया वितरण, किसानों ने किया रोड जाम तो पुलिस की निगरानी में बांटा खाद



गड़खा, संवाद सूत्र: गड़खा प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बिस्कोमान गोदाम में यूरिया खाद के लिए आए किसानों को जब तीसरे दिन बहाना बनाकर लौटाया जाने लगा तो किसान आक्रोशित हो गए।
प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से जुटे ढाई तीन सौ किसान सड़क पर आ गए। किसानों ने गड़खा थाना के समीप गड़खा-रेवा मुख्य मार्ग को जाम कर आवागमन ठप कर दिया। मौके पर पहुंची गड़खा थाना पुलिस ने आक्रोशित किसानों को समझा कर शांत कराया और बिस्कोमान गोदाम खुलवाया। गोदाम में खाद का स्टाक देखा गड़खा पुलिस द्वारा अपनी देखरेख में खाद का वितरण कराया।


गेहूं एवं तेलहन में पटवन के बाद यूरिया की जरुरत होती है, जिससे किसान बेचैन हैं। बिस्कोमान गोदाम पर खाद का स्‍टाॅक रविवार को आने की जानकारी लोगों को मिली तो अगले दिन खाद लेने पहुंच गए। इसके बाद लोगों को बताया गया कि मंगलवार की सुबह वितरण किया जाएगा, लेकिन उस दिन भी पहले की तरह लौटा दिया। बुधवार की सुबह आए किसान तीसरे दिन भी कल आने की बात सुनते ही आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। बाद में रोड जाम कर प्रशासन का ध्यान खींचा। इसके बाद पुलिस की निगरानी में खाद का वितरण किया गया।
Chhapra News: जदयू नेता के घर में किराएदार कर रहे थे मौत का कारोबार, शराब की खेप के साथ महिला गिरफ्तार यह भी पढ़ें

किसानों ने कहा कि गड़खा के बिस्कोमान गोदाम पर बिचौलियों का बर्चस्व है। पुलिस की मौजूदगी में गोदाम का ताला खोलने पर पाया गया कि वहां पहले से लगभग सौ किसनों के कागजात जमा कर रख लिए गए थे। बताया गया कि ये कागजात एक दो गांव के ही कुछ किसानों और उनके परिजनों के थे।
यह भी पढ़ें- Naugachia: महिला और डेढ़ साल की बच्‍ची को ट्रैक्‍टर ने रौंदा, मौके पर हुई मौत; लोगों ने चालक से की मारपीट


अन्य समाचार