Bettiah Crime : बेतिया में जमीनी विवाद को लेकर फायरिंग, पांच महिलाएं हुईं घायल, अस्पताल में भर्ती



बेतिया, ऑनलाइन डेस्क। बिहार के बेतिया में जमीन के विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग होने का मामला सामने आया है। बदमाशों ने पांच महिलाओं को निशाना बनाकर गोली मारी। गोलीबारी में पांच महिलाओं के घायल होने की जानकारी मिली है। इनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, गोलीबारी में घायल हुई एक महिला के रिश्तेदार हृदय महतो ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर फायरिंग की गई है। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में कुल 5 महिलाएं घायल हुई हैं। बदमाशों ने 5 राउंड फायर किए थे।


अन्य समाचार