Hajipur Firing: बिजली विभाग कर्मी पर बदमाशों ने चलाई गोली, मौके पर हुई मौत



जागरण संवाददाता, हाजीपुर: सदर थाना क्षेत्र के केदार चौक पर शनिवार सुबह बिजली विभाग के कर्मचारी को कर्मचारियों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं वैशाली के पुलिस कप्तान मनीष ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। एसपी के निर्देशन में पुलिस टीम बदमाशों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुटी हुई है।
मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र निवासी मीनापुर राई स्वर्गीय महेश तिवारी का 55 वर्षीय पुत्र अजय कुमार तिवारी के रूप में हुई है। घटना की सूचना पर मौके पर सदर थाना की पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई।

बताया जाता है कि केदार चौक के निकट अजय कुमार तिवारी अपने किराना दुकान पर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक युवक ने सिगरेट मांगा और इसी दौरान उसके पीछे खड़े दो युवक ने गोली चला दी। इसके बाद दोनों युवक ने दुकान के अंदर घुस कर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। इस दौरान उनके स्टाफ ने बदमाशों के साथ उलझ गया बदमाशों ने उसे धक्का दे दिया। वह जमीन पर गिर पड़ा। दो बदमाशों ने पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाई, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हो रहा है। फुटेज में बदमाश एक बार गोली मारकर बाहर निकल जाता है जबकि दूसरी बार कंफर्म होने के लिए आकर फिर से गोली मारते दिख रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार एक बुलेट पर दो युवक सवार होकर आए थे। दोनों युवक मफलर टोपी मास्क लगाए हुए थे। शख्स की मौके पर ही उनकी मौत हो गई। गोली मारने के बाद बाइक सवार बदमाश वहां से फरार हो गए। अजय को छह गोली मारी गई है। पांच गोली सीने व गर्दन में जबकि एक गोली सर में मारी गई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने करीब तीन घंटे तक बदमाशों की गिरफ्तारी एवं विभिन्न मांगों को लेकर सड़क जाम रखा। हाजीपुर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किया है। वहीं थानीय लोगों के अनुसार घटनास्थल पर आठ राउंड फायरिंग की।



मृतक की पत्नी पिंकी देवी वर्तमान में पंचायत समिति की सदस्य हैं। वह तीसरी बार पंचायत समिति की सदस्य के पद पर काबिज है। सूचना पर पहुंचे आसपास के लोगों की मदद से परिवार उन्हें लेकर सदर अस्पताल पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया।


घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई। मृतक अजय कुमार तिवारी नगर विधायक अवधेश सिंह के काफी करीबी थे। घटना के बाद नगर विधायक अवधेश सिंह सदर अस्पताल पहुंचकर मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया। उप प्रमुख नंदकिशोर सिंह समेत भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता सदर अस्पताल में जुटे हैं। वहीं इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने हाजीपुर लालगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है।


4 वर्ष पूर्व मृतक के पिता महेश तिवारी की किराना दुकान पर ही गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के स्वजन ने बताया कि मृतक के पिता महेश तिवारी को बीते 4 वर्ष पूर्व बदमाशों ने किराना दुकान पर गोली मारकर हत्या कर दिया था। अजय कुमार तिवारी हाजीपुर बिजली विभाग में लाइनमैन के पद पर कार्यरत थे वह अपने पिता के जगह पर अनुकंपा के आधार पर नौकरी कर रहे थे। हत्या के कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस पूरे मामले की तहकीकात कर रही है।

अन्य समाचार