Jamui News: महात्मा गांधी की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों ने किया खंडित, स्थानीय लोगों में आक्रोश



जमुई, जागरण संवाददाता। बिहार के जमुई में असामाजिक तत्वों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा को खंडित कर दिया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि शनिवार की रात झाझा शहर के गांधी चौक स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया। प्रतिमा का बांया हाथ टूट गया है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। हालांकि, उक्त स्थल पर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है, जिससे असामाजिक तत्वों की पहचान हो सकती है।

कई लोगों ने बताया कि घटनास्थल को देखने से लगता है कि किसी बड़े वाहन से गांधी की प्रतिमा को क्षति पहुंचाई गई है। पुलिस जांच में जुट गई है। मालूम हो कि इसके पहले भी शहर में महात्मा गांधी की प्रतिमा को नक्सलियों ने नुकसान पहुंचाया था। दूसरी बार ऐसी घटना से शहर के लोग अचंभित हैं। साथ ही लोगों में आक्रोश भी है।
जमुई के चंद्रमंडीह में चकाई एवं चंद्रमंडी पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष छापेमारी अभियान में 60 लीटर देसी शराब बरामद किया गया तथा 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। चकाई थानाध्यक्ष सीपी यादव ने बताया कि चकाई थाना क्षेत्र के नक्सल प्रभावित बोंगी पंचायत अंतर्गत गादी गांव से 40 लीटर देसी महुआ शराब बरामद किया गया। वहीं शराब के साथ बैजनाथ मंडल एवं मनोज मंडल को गिरफ्तार किया गया।
Jamui Crime: जमीनी विवाद में दबंगों का खूनी खेल, तलवार और टांगी से किया मां-बेटों पर हमला; एक की हालत गंभीर यह भी पढ़ें
शराब के नशे में बरमोरिया पंचायत के पंडना निवासी सांझला मुर्मू को गिरफ्तार किया गया। चंद्रमंडी थानाध्यक्ष वीरभद्र सिंह ने बताया कि पिपरा गांव से 20 लीटर शराब के साथ पूर्ण टुडू एवं एल्बम कृष्णा हेंब्रम को गिरफ्तार किया गया । इसके अलावा शराब के नशे में माधोपुर बाजार से पुतीलाल सोरेन, अशोक यादव, गिरिजा कुमार ,पवन कुमार एवं प्रदीप चौधरी को गिरफ्तार किया गया। 

अन्य समाचार