दरभंगा से नहीं उड़े कोलकाता-हैदराबाद के लिए विमान, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरू जाने वाले यात्री भी परेशान



दरभंगा, जागरण संवाददाता। ठंड के बीच घने कोहरे की दस्तक के साथ ही दरभंगा एयरपोर्ट से विभिन्न शहरों के लिए संचालित होनेवाली विमान सेवाएं बुरी तरह से प्रभावित होने लगी हैं। शनिवार को लगातार तीसरे दिन भी इंडिगो के विमान कोलकाता व हैदराबाद के लिए उड़ान नहीं भर सके। इस कारण से यात्रियों को फिर एक बार निराशा हाथ लगी। कंपनी की ओर से विमानों को रद किए जाने की सूचना पहले ही जारी कर दी गई थी। इस बीच दरभंगा एयरपोर्ट पर लो विजिबलिटी के कारण उड़ानों के प्रभावित होने की सूचना सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइस जेट ने शनिवार की सुबह अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की, लेकिन उसके विमान दिल्ली, मुंबई व बेंगलुरू के लिए उड़े।

इस सिलसिले में कंपनी की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार पहली फ्लाइट एसजी- 751 एक घंटे बीस मिनट की देरी से दिल्ली से उड़ी। इसी तरह दरभंगा से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट एक घंटे बीस मिनट की देरी से उड़ी। मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट आन टाइम बताई गई है। हैदराबाद से दरभंगा की फ्लाइट समय पर है। बता दें कि इससे पहले गुरुवार को दरभंगा एयरपोर्ट से कोहरे के कारण एक भी फ्लाइट नहीं उड़ी। वहीं शुक्रवार को छह उड़ाने रद रहीं। इस बीच शनिवार को भी इंडिगो की चार उड़ानें रद हो गईं।
Darbhanga Airport : दरभंगा एयरपोर्ट पर बैग से मिलीं मैगजीन और तीन गोलियां, पुलिस की हिरासत में संदिग्ध आरोपी यह भी पढ़ें
दरभंगा एयरपोर्ट पर लो विजिबलिटी के कारण उड़ानों के प्रभावित होने की सूचना सेवा प्रदाता कंपनी स्पाइस जेट ने शनिवार को भी अपने ट्विटर हैंडल पर साझा की है। इस सिलसिले में कंपनी की ओर से जारी की गई सूचना में कहा गया है कि दरभंगा में खराब मौसम के कारण उड़ान भरनेवाली सभी फ्लाइटें प्रभावित हो सकती हैं। कंपनी की आधारिक साइट पर जो जानकारी साझा की गई है उसके अनुसार पहली फ्लाइट एसजी- 751 एक घंटे बीस मिनट की देरी से दिल्ली से उड़ान भरेगी।
Darbhanga: खराब मौसम हवाई यात्रियों के लिए बना आफत, आज भी प्रभावित हो सकती है विमान सेवा यह भी पढ़ें
इसी तरह दरभंगा से दिल्ली के लिए पहली फ्लाइट एक घंटे बीस मिनट की देरी से उड़ान भरेगी। वहीं दूसरी फ्लाइट एसजी-8495 आन टाइम बताई गई है। मुंबई से दरभंगा की फ्लाइट आन टाइम बताई गई है। हैदराबाद से दरभंगा की फ्लाइट समय पर है। वहीं कोलकाता व हैदराबाद की भी फ्लाइट के प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। इसको लेकर विमान से यात्रा करने वाले यात्रियों में चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं।

घने कोहरे एवं लगातार बढ़ती ठंड ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। कंपकंपाती ठंड में लोगों का सुबह और शाम घर से निकलना मुश्किल हो गया है। शीतलहर के कारण यह परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों को शनिवार की दोपहर करीब डेढ़ बजे भगवान भास्कर का दर्शन तो हुआ, लेकिन कनकनी बरकरार रही। घरों में लोगों ने अलाव व हीटर जलाकर ठंड का असर कम करने की कोशिश की। ठंड के कारण लोग व स्कूली तथा आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चे काफी परेशान दिखे। सुबह में घना कोहरो लगा रहा। लाइट जलाकर छोटे - बड़े वाहन गुजर रहे थे।

अन्य समाचार