Jamui News: MLC डॉ अजय सिंह बोले- केन्द्र सरकार की नीतियां जनविरोधी, उर्वरक आपूर्ति पर भी बोल रही झूठ



जमुई, संवाद सूत्र: बिहार में उर्वरक की कमी के लिए केन्द्र सरकार जिम्मेदार है। केन्द्र की जनविरोधी नीतियों के कारण बिहार की हकमारी हो रही है। उक्त बातें सहरसा के एमएलसी डा अजय सिंह ने जमुई में प्रेस वार्ता के दौरान कही।
एमएलसी डा अजय सिंह रविवार को एक पारिवारिक समारोह में संवेदक मनोज सिंह के घर पहुंचे थे। विधान पार्षद ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में केन्द्र द्वारा बिहार को चालीस प्रतिशत कम उर्वरक की आपूर्ति की गई है। किसान इस कमी से परेशान हैं, लेकिन बिहार के भाजपा नेता झूठ बोल रहे हैं कि‍ केन्द्र ने कटौती नहीं की है। मांग और आपूर्ति की सूची केन्द्र को सार्वजनिक करनी चाहिए।

बिहार को दूसरा एम्स देने का वादा वर्षों पूर्व किया गया था, लेकिन वह भी पूरा नहीं हुआ। बिहार जैसे पिछड़े राज्य में एम्स की सख्त आवश्यकता है। पटना विश्वविद्यालय को केन्द्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग भी वर्षों से उठ रही है, लेकिन केन्द्र ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया। केन्द्र प्रायोजित योजनाओं में भी केन्द्र की उदासीनता देखी जा सकती है। एनएच निर्माण कार्य भी मंथर गति से चल रहा है। विधान पार्षद ने आरोप लगाते हुए कहा कि बेरोजगारी और मंहगाई के लिए केन्द्र सरकार की नीतियां ही जिम्मेदार है।
Jamui Road Accident: गम में बदल गई क्रिसमस की खुशियां, अलग-अलग सड़क हादसों में मामा-भांजा समेत तीन की मौत यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- पटना में हॉस्टल से लेकर सड़क तक युवतियां असुरक्षित, लॉ की छात्रा समेत दो के साथ सरेराह छेड़छाड़; मोबाइल तोड़ा


अन्य समाचार