Haveli Kharagpur: ठंड में गर्म पानी का आनंद लेने भीमबांध पहुंच रहे सैलानी, महाभारतकाल से है कुंड की मान्‍यता



हवेली खड़गपुर (मुंगेर), प्रणत भारती: ठंड बढ़ते ही मुंगेर के अलावा दूसरे जिलों से भी सैलानी गर्म कुंड का आनंद लेने हवेली खड़गपुर के भीम बांध पहुंचने लगे हैं। प्रकृति की गोद में घने जंगलों के बीच बसा भीम बांध सैलानियों के लिए पसंदीदा पिकनिक स्पाॅट बन जाता है।
यहां सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला दिसंबर से शुरू होता है और फरवरी माह तक रहता है। कंपकंपाती ठंड में भीमबांध के गर्म पानी में स्नान करने का आनंद ही कुछ और है। लोगों के स्नान करने के लिए स्विमिंग पुल के समान तीन कुंड बनाए गए हैं। एक खंड पुरुष, एक खंड महिला व एक खंड बच्चों के लिए बनाया गया है। इसके अलावा कई लोग गर्म पानी की नदी में भी जाकर लुत्फ उठाते हैं।



भीमबांध एक ऐतिहासिक स्थल भी है। महाभारत काल में अज्ञातवास के दौरान पांडव युधिष्ठिर, अर्जुन, भीम, नकुल, सहदेव सभी भीमबांध के जंगल में कुछ दिन ठहरे थे। यहां पानी के तेज बहाव को रोकने के लिए बलशाली भीम ने अपने बल का प्रयोग कर पत्थर निर्मित एक बांध भी बनाया है जो अब भी है। किदवंतियों की मानें तो तब से इसका नाम भीम बांध पड़ गया है।
Bihar Nagar Nikay Chunav: नगर सरकार के लिए प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार यह भी पढ़ें
सवा लाख बाबा स्थान से भीम बांध की दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। इस मार्ग पर पूर्व में लाल मिट्टी की धूल से लोग परेशान रहते थे। लेकिन अब इस मार्ग पर कालीकरण सड़क निर्माण हो जाने के बाद सैलानियों को यहां पहुंचने में ज्यादा समय नहीं लगता है। भीम बांध में बच्चों के मनोरंजन के लिए झूला, घूमने वाला कुर्सी, लोगों को बैठने की समुचित व्यवस्था आदि साधन हैं।


कैसे पहुंचे:

निकटवर्ती एयरपोर्ट

देवघर 94 किलोमीटर

पटना 170 किलोमीटर


निकटवर्ती रेलवे स्टेशन 

जमुई 38 किलोमीटर

बरियारपुर 40 किलोमीटर

जमालपुर से 57 किलोमीटर

भागलपुर 78 किलोमीटर


नोट: सड़क मार्ग भी बेहतर है। आप देवघर से जमुई या बांका, पटना से मुंगेर और जमुई, भागलपुर से शाहकुंड, बरियारपुर रूट से निजी या सार्वजनिक वाहन से भीम बांध आसानी से पहुंच सकते हैं।

यह भी पढ़ें- बिहार में बनेगी माता सीता की सबसे ऊंची प्रतिमा, अशोक वाटिका से लाई जाएगी जल-मिट्टी, शक्तिपीठ बनाने की योजना

अन्य समाचार