New Year Tourist Destination: नए साल के मौके पर्यटकों को लुभाएगा नेपाल सीमा पर बना यह आश्रम



त्रिवेणी, संवाद सूत्र : न्यू ईयर पर वाल्मीकि नगर आने वाले पर्यटकों के लिए महर्षि वाल्मीकि आश्रम दर्शन का  मुख्‍य आकर्षण केंद्र होगा। इसके साथ ही सीमावर्ती त्रिवेणी का गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम के पास बना लव कुश झूला देखकर भी पर्यटक रोमांचित होंगे।
न्यू ईयर पर बिहार, उत्तरप्रदेश तथा नेपाल से हजारों की संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने वाल्मीकिनगर पहुंचते हैं। पर्यटकों का पहला लक्ष्य महर्षि वाल्मीकि आश्रम होता है। यहां वे माता सीता के पाताल लोक प्रवेश स्थल, सीता रसोई, लव-कुश द्वारा भगवान राम के द्वारा छोड़े गए अश्वमेध के अश्‍व को पकड़ कर बांधे गए स्थल तथा महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली का दर्शन करते हैं। इसलिए इस बार महर्षि वाल्मीकि आश्रम में पर्यटकों की भारी भीड़ होने की संभावना जताई जा रही है।

इसके साथ ही त्रिवेणी स्थित गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम के पास लव-कुश झूला पुल के पास नारायणी नदी का तट इस बार पर्यटकों का मुख्य पिकनिक स्पॉट हो सकता है। त्रिवेणी युवा क्लब के सदस्य अचल जोशी ने बताया कि त्रिवेणी से महर्षि वाल्मीकि आश्रम तक पहुंचने के लिए बनाए गए झूला पुल से वाल्मीकि आश्रम तक पहुंचने के लिए चितवन राष्ट्रीय निकुंज के जंगल में अभी तक सड़क नहीं बनने के कारण थोड़ी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन न्यू ईयर पर पिकनिक मनाने वाले पर्यटकों के बीच यह झूला पुल मुख्य आकर्षण का केंद्र जरूर बनेगा।
West Champaran: सील अस्पताल का ताला तोड़ महिला का किया आपरेशन, पुलिस को देखते ही मरीज को छोड़ भागे सभी कर्मी यह भी पढ़ें
यहां पर्यटक सेल्फी लेने तथा टि‍कटॉक रील बनाने के लिए भारी संख्या में पहुंचेंगे। इसके साथ ही नारायणी नदी के तट पर पर्यटक पहाड़ के मनोरम दृश्य का अवलोकन करते हुए पिकनिक का आनंद उठा सकेंगे। त्रिवेणी में दक्षिण भारतीय शैली में बना गजेंद्र मोक्ष दिव्य धाम मंदिर पर्यटकों के दर्शन तथा घूमने का महत्वपूर्ण स्थल होगा। इसके साथ ही पर्यटक पहाड़ के ऊपर बने दाऊने देवी मंदिर के दर्शन के लिए भी पहुंच सकते हैं। यहां से पहाड़ के खूबसूरत वादियों का दीदार कर सकते हैं।
कमरे में दूसरे युवक को देख भड़क गया था वो.. युवती ने पंखे से लगा ली फांसी, संदिग्ध परिस्थितियों में मौत यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें-बिहार में बनेगी माता सीता की सबसे ऊंची प्रतिमा, अशोक वाटिका से लाई जाएगी जल-मिट्टी, शक्तिपीठ बनाने की योजना


अन्य समाचार