Munger News: हथियार निर्माण और तस्करी करने वालों पर चला पुलिस का डंडा, सालभर में पकड़ी गईं 33 मिनी गन फैक्ट्री



मुंगेर, हैदर अली:  अवैध हथियरों की तस्करी और निर्माण जुड़े कारोबारियों पर पुलिस का डंडा चल रहा है। इसका परिणाम भी दिख रहा है। धड़ाधड़ कार्रवाई से अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। इस अवैध धंधे में जुड़े कई ने तो जिला छोड़ दिया तो कई अंडर ग्राउंड हो गए। वर्ष 2022 के 12 माह में 33 मिनी गन फैक्ट्रियां पकड़ी गई हैं।

दरअसल, जिले से अवैध रूप से संचालित मिनी गन फैक्ट्री का रिश्ता काफी पुराना है। यहां हथियारों को फिनिशिग टच बहुत ही बारिकी से दिया जाता है, इस वजह से देश के लगभग राज्यों में मुंगेर निर्मित हथियार फेमस है। जिले के कई थाना क्षेत्रों में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा है। पांच दर्जन से अधिक लोगों की गिरफ्तारी भी हुई, जेल से निकलने के बाद फिर से इस धंधे में लग जाते हैं। पुलिस की सख्ती के बाद भी इस अवैध धंधे से जुड़े लोग डर नहीं रहे हैं।
Haveli Kharagpur: ठंड में गर्म पानी का आनंद लेने भीमबांध पहुंच रहे सैलानी, महाभारतकाल से है कुंड की मान्‍यता यह भी पढ़ें
मुंगेर में बने हथियारों की डिमांड बिहार के अलावा, यूपी, झारखंड, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, पंजाब, जम्मू-कश्मीर से लेकर कई जगहों पर है। मुंगेर में बने हथियार की मारक क्षमता को बेहतर माना जाता है। दूसरे राज्यों से बने अर्धनिर्मित हथियार को फाइनल टच के लिए भी मुंगेर में भेजा जाता है। नाम नहीं छापने के शर्त पर विशेषज्ञ ने बताया कि मुंगेर में अवैध हथियारों का कारोबार 7 से 10 करोड़ रुपए सालाना है।
Bihar Nagar Nikay Chunav: नगर सरकार के लिए प्रत्याशियों ने झोंकी पूरी ताकत, कल शाम थम जाएगा चुनाव प्रचार यह भी पढ़ें
पुलिस अधीक्षक जगुनाथ रेड्डी ने कहा कि हथियार की तस्करी करने वाले और अवैध रूप से हथियार बनाने वालों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया है। टीम लगातर मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश कर रही है और धंधे में जुड़े लोगों को गिरफ्तार कर रही है। अवैध कारोबार करने वाले को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। टीम को पूरी तरह अलर्ट मोड पर रखा गया है।

पकड़ी गई अवैध मिनी गन फैक्ट्री

29 जनवरी 2022 को मुफस्सिल पुलिस ने कुतलुपुर दियारा में पांच मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ। तीन कारीगर गिरफ्तार किए गए और हथियार बनाने के कई उपकरण पुलिस ने बरामद किए।

09 फरवरी  2022 को मुफस्सिल पुलिस ने तौफिर दियारा में पांच मिनी गन फैक्ट्री का उद्धभेदन किया साथ ही पांच कारीगरों को आठ पिस्टल सहित अर्धनिर्मित पिस्टल और हथियार बनाने के उपकरण के साथ गिरफ्तार किया।

2022 मार्च माह में 04 मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, जिसमें अर्धनिर्मित, निर्मित और हथियार बनाने के उपकरण बरामद हुए।

2022 के अप्रैल माह में 03 मिनी गन फैक्ट्री का हुआ पर्दाफाश, जिसमें पुलिस ने निर्मित,अर्धनिर्मित हथियार बरामद किये गए थे।

2022 के मई माह में 04 मिनी गन फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा, जिसमें भारी मात्रा में हथियार बनाने के उपकरण और अर्धनिर्मित हथियार बरामद हुए।

2022 के जून माह में 02 मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, जिसमें हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए थे।
2022 के अगस्त माह में 01 मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया था।
21 सिंतबर 2022 को कासिमबाजार पुलिस ने संदलपुर इलाके में छापेमारी कर एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया गया था। किराये के मकान में मिनी गन फैक्ट्री का संचालन हो रहा था। पुलिस ने धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया था। यहां से अर्धनिर्मित कारबाइन, पांच कारबाइन का अर्धनिर्मित मैग्जीन, दो अर्धनिर्मित पिस्टल, छह कट्टा का बैरल, पांच कारतूस, ड्रील मशीन सहित दो दर्जन से ज्यादा हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए गए थे।
20 नवंबर को बरियारपुर पुलिस ने घोरघट बहियार (दियारा) में छापेमारी कर पांच मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश हुआ था, जिसमें छह लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री से एक कट्टा, चार अद्धनिर्मित कट्टा, पांच बेस मशीन, दो ड्रील मशीन, नौ बैरल, एक कारतूस सहित अन्य उपकरण बरामद किए थे।
29 नवंबर को बरियापुर के सकरगलिया पहाड़ पर दो मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश। एक गिरफ्तार।
18 दिसंबर को मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गई, जिसमें उपकरण बरामद किए गए थे।
यह भी पढ़ें- डॉक्टर की नाबालिग बेटी को बदनीय‍ती से मिलने बुलाया, पुलिस ने फिल्‍मी अंदाज में 4 दोस्‍तों को दबोचा

अन्य समाचार