Weather News: अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा ठंड का कहर, कोहरे से ढंका रहेगा वातावरण



पूसा, संवाद सहयोगी: क्षेत्र में अगले तीन दिनों तक उत्तर बिहार के लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ेगा। कोहरे और कनकनी में भी वृद्धि होगी। डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विज्ञानी डा. ए. सत्तार ने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता एवं पछिया हवा के साथ जमीन में नमी के कारण ठंड का कहर तीन दिनों तक जारी रहेगा। सुबह में हल्के से मध्यम कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। तीन दिनों बाद ठंड में थोड़ी कमी आने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- खेती के लिहाज से गड़बड़ रहा यह साल, धान के उत्पादन में 13 प्रतिशत तक आई कमी; किसानों को अब 2023 से उम्‍मीद
डा. सत्तार के मुताबिक, आसमान में कहीं-कहीं हल्के बादल के साथ धीमी गति से पछिया हवा चलेगी। इससे कनकनी वाली ठंड बढ़ेगी। अगले तीन दिनों में अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 17.2 एवं न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 10 वर्षों में 28 दिसंबर सबसे अधिक ठंड वाला दिन रहा। 28 दिसंबर, 2012 को अधिकतम तापमान 17.5 एवं न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था।
Samastipur: ज्वेलरी शॉप की तिजोरी काटकर 25 लाख के जेवर सहित नगदी चोरी, खोजी कुत्तों को भी नहीं मिला सुराग यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- Bettiah: ठंड की परवाह किए बिना लाठी के सहारे बूथ पहुंचे बुजुर्ग मतदाता, वोट देकर मनाया लोकतंत्र का त्‍योहार

अन्य समाचार