पुआल के ढेर में दबी मिली विवाहिता की लाश, ग्रामीणों ने पुलिस को दी जानकारी; ससुराल वाले फरार



फेनहारा/पताही, संवाद सहयोगी : थाना क्षेत्र के मनकरवा निवासी दिनेश सहनी की 30 वर्षीया पत्नी संगीला देवी की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। शव को पताही थाना क्षेत्र के अमवरिया गांव से पुआल के ढेर के नीचे से बरामद किया गया है।
जानकारी के अनुसार, इससे पहले मौत की सूचना मिलने पर फेनहारा थाना के एएसआइ स्वानंदन प्रसाद मंडल पुलिस बल के साथ मनकरवा गांव दिनेश सहनी के घर पहुंचे थे। मगर घर पर शव नहीं मिला। घर के लोग फरार हो गए थे। इसके बाद फेनहारा पुलिस ने शव की खोजबीन शुरू की। अंतत: शव को पताही थाना क्षेत्र के अमवरिया टोला से पुआल के ढेर से बरामद किया गया।

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आदेश पर पताही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। विवाहिता का मायका शिवहर थाना क्षेत्र का मोहारी गांव है। मृतका के पिता प्रेम साहनी को फेनहारा पुलिस ने फोन से मौत की सूचना दी है। फेनहारा पुलिस ने बताया कि आवेदन अभी प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Rail Engine-Truck Collision: फाटक खुला छोड़ने वाले गेटमैन को रेलवे ने किया बर्खास्‍त; चालक ने लगाई थी छलांग यह भी पढ़ें
इधर, पताही थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा सूचना दी गई थी कि किसी महिला का शव पोखर के पास धान के पुआल से ढका हुआ है। सूचना के आलोक में वे पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि मृतका की पहचान फेनहारा थाना के मनकरवा गांव निवासी दिनेश सहनी की पत्नी संगीला देवी के रूप में हुई है। इसकी सूचना फेनहारा थाना को दे दी गई है। पुलिस मामले में जांच-पड़ताल कर रही है।
इलेक्ट्रिक लाइट इंजन ने कंटेनर ट्रक में मारी टक्कर, बाल बाल बची जान यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- Siwan: चुनावी रंजिश में पार्षद प्रत्याशी के बेटे को मारी गोली, वोट के लिए पैसे और पायल बांट रहे थे आरोपी


अन्य समाचार