Ramashray Sahni : कभी लालू की कैबिनेट में पशुपालन मंत्री रहे, अब वार्ड पार्षद पद का चुनाव जीते रामाश्रय सहनी



समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। बिहार की सियासत में अपनी जमीन खोज लेना बड़ी बात है। कुछ लोग आज भी इसके लिए तरस रहे हैं। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो एक समय मंत्री सुख भोगने के बाद अब पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ने के लिए मजबूर हैं। समस्तीपुर में एक ऐसा ही मामला सबके सामने है।
यह कभी पशुपालन मंत्री रहे रामाश्रय सहनी ने इस बार अपनी किस्मत नवगठित नगर निगम चुनाव में वार्ड पार्षद के लिए आजमाई है। इस चुनाव में वे भारी बहुमत से चुनाव जीते हैं। निगम के वार्ड संख्या 38 से उन्होंने चुनावी मैदान में ताल ठोकी थी। साल 1995-2000 के बीच वे लालू प्रसाद यादव के मंत्रिमंडल में पहले राज्य मंत्री बने फिर कैबिनेट मंत्री तक बनाए गए थे। एक समय में सहनी अपने गांव में निर्विरोध मुखिया भी रहे। वे राजद के जिलाध्यक्ष भी कई टर्म तक रहे थे।


अन्य समाचार