CM Nitish Kumar : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जीविका दीदियों से भावुक संवाद, बढ़ाया मनोबल, इन पहलुओं को भी छुआ



जासं, बेतिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2005 के नवंबर माह में जब बिहार की जनता ने हमें काम करने का मौका दिया उस समय ही हम जाकर स्वयं सहायता समूह के काम को देखे थे। समूह की संख्या बढ़ाने के लिए हमने विश्व बैंक से कर्ज लिया और उसका नामकरण 'जीविका' समूह किया। हम लोगों ने जो लक्ष्य निर्धारित किया था। अब उससे ज्यादा जीविका समूहों का गठन हो गया है। बिहार में समूह से 1.27 करोड़ महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि एक परिवार में औसतन 5 सदस्य होते हैं। इससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि कितने लोग जीविका समूह से लाभांवित हो रहे हैं। जीविका समूह से गरीब गुरबा परिवार की महिलाओं को जोड़ा गया है। पहले हम जीविका दीदियों से मिलते थे। वह अपनी बात कहने में हिचकती थीं। बैंकों के बारे में उन्हें जानकारी न के बराबर थी। लेकिन अब वे बैंकों के काम को भलीभांति जानने-समझने लगी हैं।
हमने विभाग को कहा है कि जीविका समूह के माध्यम से अधिक से अधिक काम करवाइये। महिलाओं को उद्योग के प्रति प्रेरित करने का काम भी किया जा रहा है। आप सभी अपनी जिम्मेवारी ठीक ढंग से निभाइये। समाज में प्रेम और भाईचारा का भाव कायम रहे, इसके लिए लोगों को प्रेरित करते रहिए। सौ प्रतिशत आदमी ठीक नहीं होते हैं। दस प्रतिशत गड़बड़ करने वाले होते हैं। ऐसे लोगों को समझाइए, ताकि समाज में सदभाव कायम रहे।
CM Nitish in Bettiah: सीएम नीतीश कुमार पहुंचे बेतिया, विधायक, विधान पार्षद को नहीं मिली गेस्ट हाउस में एंट्री यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि 9 जुलाई 2015 को जीविका की बैठक में महिलाओं ने शराबबंदी लागू करने की मांग की थी। हमने कहा कि चार माह बाद चुनाव हैं जब हमारी सरकार आयेगी तो हम इसे लागू करेंगे। हमारी सरकार बनी तो शराबबंदी लागू किया। सभी पार्टियों ने बिहार विधानसभा एवं विधान परिषद में इसका समर्थन किया था।
लेकिन आजकल समर्थन करने वाले कुछ लोग भी जहरीली शराब से कहीं कोई घटना होती है तो अनाप शनाप बातें करते हैं। हम तो हमेशा कहते हैं कि शराब पीएगा तो मरेगा। शराबबंदी को बिहार समेत अन्य राज्यों ने भी सराहा है। कई राज्यों से हमें आमंत्रित भी किया गया। इसके पहले समाज सुधार अभियान के दौरान भी हमने लोगों का आह्वान किया था। गड़बड़ करने वालों को चिह्नित कर उसकी सूचना दें।
CM Nitish Kumar: सीएम नीतीश की समाधान यात्रा शुरू, दरुआबारी में दलदलवा पोखर की सुदंरता देख हुए खुश यह भी पढ़ें
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2018 में हमने सर्वे कराया तब पता चला कि 1.64 करोड़ लोगों ने शराब छोड़ दिया है। एक बार फिर उस गांव का सर्वे कराने वाले हैं। ताकि बाकी की स्थिति का आकलन किया जा सके।
समाधान यात्रा में हम घूम रहे हैं तू कुछ लोग अनर्गल बात कह रहे हैं। हम तो बिहार के विकास और लोगों के कल्याण के लिए 4 डिग्री से लेकर 44 डिग्री तापमान में घूमते रहते हैं। लोगों को रोजगार मुहैया कराने के लिए काम किया जा रहा है।
CM Nitish Kumar : वाल्मीकिनगर पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, कल करेंगे समाधान यात्रा का आगाज यह भी पढ़ें
'समाधान यात्रा' के क्रम में पश्चिमी चंपारण समाहरणालय सभागार में जीविका दीदियों के साथ समीक्षा बैठक की। जीविका समूह से जुड़ने के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली पश्चिमी चंपारण जिले की जीविका दीदियों ने बैठक में हिस्सा लिया। जीविका दीदियों ने बताया कि जीविका समूह से जुड़ने के बाद अब उनके परिवार को न सिर्फ साहूकारों के कर्ज से मुक्ति मिली है बल्कि आज वे आत्मनिर्भर बन चुकी हैं।
West Champaran : बेतिया में ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत, घर में मचा कोहराम यह भी पढ़ें
परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार हुआ है। जीविका समूहों से वर्तमान में 1 करोड़ 27 लाख महिलाएं जुड़ी हुई हैं। जीविका दीदियों को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा के विरुद्ध तथा शराबबंदी के संबंध में लोगों को जागरूक करना है और उन्हें समझाना है। जीविका समूहों को आगे बढ़ाने के लिए जो भी आवश्यकताएं होंगी उसे सरकार पूर्ण करेगी।

अन्य समाचार