Darbhanga: होमगार्ड हत्याकांड में दो आरोपियों ने थाने में किया सरेंडर, 55 अब भी चल रहे फरार



मनीगाछी, संवाद सहयोगी: नेहरा सहायक थानाक्षेत्र के नेहरा रजवाड़ा गांव अतिक्रमण हटाने दौरान होमगार्ड जवान चेतनारायण सिंह की हुई हत्या मामले में शनिवार को दो आरोपितों ने थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। इसमें शिवन पासवान और बिहारी पासवान शामिल हैं। दोनों आरोपी 29 अगस्त से फरार चल रहे थे।
सरेंडर करने दौरान दोनों ने खुद को निर्दाेष बताते हुए कहा क‍ि उन्‍हें गलत ढंग से फंसा दिया गया है। केस लड़ने के लिए रुपये तक नहीं है। लगातार पुलिस के डर से इधर-उधर भाग रहे थे। थक-हार कर थाने में सरेंडर करने का निर्णय लिया है। अब विशेष कोर्ट पर भरोसा है।


बता दें कि उच्च न्यायालय के सीडब्ल्यूजेसी नंबर - 16382/15 और एमजेसी नंबर-110/18 के आदेश के अवमानना के आलोक में चार अगस्त 2022 को पारित आदेश पर 29 अगस्त 2022 को राघोपुर टोले रजबाड़ा तरौनी मोड़ से अतिक्रमण हटाने के लिए अधिकारी पहुंचे थे। जहां सड़क किनारे बसे लोगों को हटाने पर विरोध का सामना करना पड़ा।
अति‍क्रमित मकानों को जेसीबी से तोड़ने के साथ अतिक्रमणकारियों ने प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस बल पर रोड़ेबाजी कर दी थी। इसमें कई कर्मी व जवान चोटिल हो गए थे। इस बीच पुलिस वाले संभलते उससे पहले आक्रोशित लोगों ने पुलिस गाड़ी को चारो ओर से घेर कर ईंट-पत्थर मारकर तीन गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसी क्रम दंगा नियंत्रण दस्ता गाड़ी के चालक होमगार्ड जवान चेतनारायण सिंह की ईंट मारकर हत्या कर दी गई थी।
Darbhanga Crime: बच्चों की फीस पर चोरों ने किया हाथ साफ, स्कूल में पिस्टल लहराते 3-3 ताला तोड़ लाखों गायब किए यह भी पढ़ें
इस घटना में सीओ राजीव प्रकाश राय, हल्का कर्मचारी सुधीर सिंह के साथ कई लोग जख्मी और चोटिल हो गए थे। मामले को लेकर मनीगाछी थाना में कांड संख्या-177/22 दर्ज हैं, जिसमें 79 लोगों को आरोपित किया गया। पुलिस ने अब तक 24 लोगों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। शेष अब भी फरार चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Saharsa Crime: 12वीं के छात्र की दिनदहाड़े हत्या, स्कूल में फंदे से लटका मिला शव; मां-पिता की हो चुकी है मौत

अन्य समाचार