Bihar: पत‍ि के अवैध संबंध होने के शक में पत्‍नी ने फंदा लगाकर दी जान, दंपती में आए दिन होता था विवाद



बगहा, संवाद सहयोगी: नगर थाना के महिपुर वार्ड तीन में शनिवार की रात विवाहिता ने फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जा रहा है कि गैर स्त्री से संबंध रखने के शक में पति से उसकी लड़ाई हुई थी। जानकारी के अनुसार,  मृतका कस्तूरी देवी अपने पति मंतोष राय पर घर देर से आने को लेकर शक करती थी। इसी बात को लेकर दोनों में रोज-रोज विवाद होता था।


बताया गया कि दोनों की शादी को सालभर पहले ही हुई थी। मंतोष बिजली मिस्त्री का काम करता है। वहीं, मुखिया दुर्गेश ठाकुर ने बताया कि आए दिन दोनों में विवाद होता था। इसी बात से नाराज कस्तूरी ने शनिवार की रात में फंदा लगा लिया। लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी।
यह भी पढ़ें- Bihar: मायके वालों ने लगाया आरोप- दामाद और उसकी भाभी के थे अवैध संबंध, बेटी को जलाकर मारा
Bihar: फायरिंग रेंज प्रशिक्षण के लिए जा रहे SSB जवानों की बस में ट्रक ने मारी ठोकर, छह जवान समेत कुल सात घायल यह भी पढ़ें
अवर निरीक्षक मो. खलील पुलिस दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है। कस्तूरी का मायका साठी थाना क्षेत्र के हरनहिया गांव है। मामले में नगर थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिन्हा ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें-  Patna Terror Connection: गजवा-ए-हिंद के जरिए स्लीपर सेल तैयार कर रहा था मरगूब, NIA की चार्जशीट में कई खुलासे



अन्य समाचार