Bihar Politics: सुधाकर सिंह पर कार्रवाई तय, तेजस्वी यादव बोले- महागठबंधन के नेतृत्व पर सवाल बर्दाश्त नहीं



सारण, जागरण संवाददाता। सारण में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा में सोमवार को उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव भी शामिल हुए। इस दौरान तेजस्वी यादव एक बार फिर राजद विधायक सुधाकर सिंह की बयानबाजी के खिलाफ सख्त दिखे। तेदस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन के नेतृत्व को लेकर किसी तरह का सवाल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी ऐसा कर रहा है वह सीधे तौर पर भाजपा का समर्थन कर रहा है और उसपर कार्रवाई की जाएगी। 

मीडिया के सवाल पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन पर सवाल उठाने वाले लोगों पर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव नियम सम्मत कार्रवाई करेंगे। सिर्फ राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुझे इसपर बोलने का हक है। सुधाकर सिंह या कोई भी महागठबंधन पर गलत बयानबाजी करेगा, तो पार्टी उसपर कार्रवाई करेगी। तेजस्वी यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार आम लोगों के के लिए बेहतर कार्य कर रही है।
दुनिया को ज्ञान देने वाले बिहार के सदन में शराब पर चर्चा होती है, शिक्षा की दुर्दशा पर नहीं: याज्ञवल्क्य शुक्ल यह भी पढ़ें
वहीं, साल 2023 में बिहार का मुख्यमंत्री बनने के सवाल पर तेजस्वी यादव हंस पड़े। उन्होंने कहा िक ऐसी कोई बात नहीं है। फिलहाल महागठबंधन 2024 की ओर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस दौरान तेजस्वी यादव के साथ राज्य के वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी भी मौजूद रहे।

अन्य समाचार