Tejashwi Yadav: CM बनने की बात पर जोर से हंस पड़े तेजस्वी, समाधान यात्रा में नीतीश के साथ मिलाया कदम से कदम



सारण, जागरण डिजिटल डेस्क। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सोमवार को समाधान यात्रा के दौरान सारण पहुंचे। यहां जनता ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव मीडिया से रूबरू हुए। तेजस्वी यादव से जब खरमास के बाद बिहार की राजनीतिक परिस्थिति को लेकर सवाल पूछा गया तो वे अपनी हंसी नहीं रोक पाए। मंत्री वियज चौधरी के साथ जोर से हंसने लगे। दरअसल मीडिया ने उनसे इस साल मुख्यमंत्री बनने की संभावना को लेकर सवाल पूछ लिया। इसपर तेजस्वी हंस पड़े और कहा कि आप सब को यह जानकारी कहां से मिलती है।

तेजस्वी यादव ने आगे कहा कि राजद, जदयू समेत महागठबंधन के सभी दलों का एक ही लक्ष्य है कि 2024 में सांप्रदायिक शक्तियां हैं, उनसे मुकाबला करना है। हमलोग समाजवादी लोग है। सभी समाजवादी विचारधारा की पार्टियां एकजुट हुई है। क्षेत्रीय दलों को खत्म करने की बात चल रही थी। हम सभी भाजपा की साजिश से अवगत हैं।तेजस्वी यादव ने कहा कि नीतीश जी और लालू जी ने मिलकर महागठबंधन बनाया था। 
बता दें कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार समाधान यात्रा (आशा ,विश्वास एवं निदान) के तहत उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सोमवार को पटना से सड़क मार्ग होते हुए सुबह के करीब 11: 20 बजे सारण जिले के दरियापुर प्रखंड के सज्जनपुर मटिहानी पंचायत के भैरोपुर गांव पहुंचें। भैरोपुर में मुख्यमंत्री ने उद्योग उद्योग विभाग द्वारा संचालित रागनी शू सेंटर का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने संचालक से जानकारी भी ली। वहां से वे सीधे पैदल ही भैरोपुर गांव में सतत जीविकोपार्जन योजना के दौरान बांस डलिया का काम करने वाली जीविका दीदियों से मिलने के लिए चल दिए।
Bihar Politics: सुधाकर सिंह पर कार्रवाई तय, तेजस्वी यादव बोले- महागठबंधन के नेतृत्व पर सवाल बर्दाश्त नहीं यह भी पढ़ें
जीविका दीदी से मिलने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि देखिए कितना उत्साह है। जीविका के महिलाओं का कितना विकास हुआ है। एक छोटी बच्ची का शादी करवाया जा रहा था। जागरूकता के कारण उसने परिवार से बगावत कर शादी रोकवा दिया। उन्होंने कहा कि चार डिग्री में मे कितना जोश व उत्साह होता है‌। मुख्यमंत्री जीविका दीदी ने उद्योग धंधा लगाने की बात कही। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण की जमीनी हकीकत जानने आए हैं का समाधान किया जाएगा। मुख्यमंत्री के स्वागत की जबरदस्त व्यवस्था की गई थी। शराबबंदी एवं बाल विवाह के विरोध में लड़कियां पोस्टर लेकर वहां मौजूद थी।

अन्य समाचार