Bhojpur Crime : भोजपुर जिले में चोरी के वाहनों पर फर्राटा भर रहे चोर, 12 महीने में 825 बाइक ले उड़े



जागरण संवाददाता, आरा। भोजपुर जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस एक गुत्थी सुलझा भी नहीं पाती की फिर चोर किसी दूसरी या तीसरी जगह से बाइक चुराकर चंपत हो जाते हैं। अमूमन हर महीने 50 से 90 बाइक चोरी की वारदात जिले के अलग-अलग थानों में दर्ज होती हैं।
वाहन चोर लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। बावजूद इसके, पुलिस इस पर अंकुश लगाने में सफल नहीं हो पा रही है। सात सालों में वाहन चोरी की वारदातों में चार गुणा तक इजाफा हो गया है। अगर साल 2022 में 12 महीने के आंकड़ों पर गौर करें तो बाइक चोरी की करीब 825 वारदातें हुई हैं।

जबकि, साल 2021 में वाहन चोरी का सालाना ग्राफ 905 था। यानी साल 2021 की अपेक्षा बीते साल 2022 में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन अपराधियों का दुस्साहस कम नहीं हुआ। जैसा कि पुलिस सेल के आंकड़े भी बयां कर रहे हैं कि नए साल में भी बाइक चोरी पर अंकुश लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती से कम नहीं है। इसी पर आधारित आरा से दीपक की विशेष रिपोर्ट।
अगर पुलिस सेल के आंकड़ों पर गौर करें तो विगत सात सालों में चोर करीब चार हजार बाइक चुराकर ले गए हैं। कई लोग आज भी अपनी बाइक वापस पाने की आस में थानों के चक्कर काट रहे हैं। साल 2016 में यह आंकड़ा महज 222 के आसपास था। साल 2021 एवं साल 2022 में वाहन चोरी का आंकड़ा 825 से 905 तक पहुंच गया है। यानी सात सालों में चार गुणा अधिक वाहन चोरी की घटनाएं भोजपुर जिले में हुई हैं।
Arrah Crime : आरा में 10 हजार रुपये घूस लेते श्रम प्रवर्तन अधिकारी गिरफ्तार, निगरानी विभाग की टीम ने दबोचा यह भी पढ़ें


अन्य समाचार