Hindi In China : चीन के 17 विश्‍वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हिंदी, गांव में जाकर पढ़ा रहे चंपारण के डा. विवेक



संदेश तिवारी, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। हिंदी जब भाषा से आगे संस्कृति और संस्कार के रूप में अंगीकृत हुई तो वैश्विक फलक पर मान और सम्मान मिला। यह साहित्य और रचनाओं से निकलकर आम व्यवहार में दिख रही है। पश्चिम चंपारण के डा. विवेक मणि त्रिपाठी जैसे भाषाविद् चीन सहित अन्य देशों में हिंदी का कीर्ति पताका लहरा रहे हैं। वे शब्दों के संस्कार से संस्कृति का प्रवाह कर रहे हैं। विश्‍वविद्यालय में अध्‍यापन से अवसर निकाल कर चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में जा रहे और वहां लोगों को हिंदी पढ़ा रहे।

उनके जैसे हिंदी सेवियों के प्रयास का प्रतिफल है कि आज चीन के 17 विश्‍वविद्यालयों में हिंदी पढ़ाई जा रही, जबकि वर्ष 2000 तक वहां मात्र एक विश्‍वविद्यालय में हिंदी की पढ़ाई होती थी। डा. विवेक के निर्देशन में 30 से अधिक चीनी विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा में अपना शोध पूरा किया है। इसमें भारतीय संस्कृति, हिंदू धर्म में पर्यावरण संरक्षण, हिंदू त्योहारों की विशेषता, भारत-चीन मैत्री संबंध सहित अन्य विषय रहे हैं। वर्ष 2018 तथा 2021 में विश्वविद्यालय उन्हें उत्कृष्ट अंतर राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित कर चुका है।
जीव दया की अद्भुत मिसाल पेश कर रहे 'उपदेश', कौओं और मछलियों को ब्रेड-रोटी खिलाने के बाद ही खुद करते हैं भोजन यह भी पढ़ें
बगहा-एक प्रखंड के बांसगांव मंझरिया निवासी संस्कृत के सेवानिवृत्त प्रो. अखिलेश्वर त्रिपाठी के पुत्र डा. विवेक मणि चीन में पिछले सात वर्ष से हिंदी के प्रचार-प्रसार में लगे हैं। वे क्वान्ग्तोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय में हिंदी विभाग में सहायक प्रोफेसर हैं। विश्वविद्यालय में हिंदी की शिक्षा देने के साथ चीन के ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर लोगों को हिंदी भी सिखाते हैं।
इसके अलावा वैश्विक स्तर पर भी वे हिंदी के विस्तार के लिए काम कर रहे हैं। इसी के तहत आक्सफोर्ड विश्वविद्यालय ने उन्हें 17 जनवरी से 10 मार्च तक हिंदी पढ़ाने के लिए आमंत्रित किया है। वे हिंदी यूनिवर्स फाउंडेशन, नीदरलैंड और वैश्विक संस्कृत मंच, नई दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय संयोजक भी हैं। दोनों संस्थाएं वैश्विक मंच पर हिंदी के प्रचार-प्रसार के लिए काम करती हैं।
Bettiah: जेल अधीक्षक की पहल पर बंदियों ने तैयार किया भव्‍य चबूतरा, 26 जनवरी को फहराया जाएगा तिरंगा यह भी पढ़ें
डा. विवेक बताते हैं कि वर्ष 2011 में चीन सरकार की छात्रवृत्ति पर चीन के शेनयांग शिक्षण विश्वविद्यालय में चीनी भाषा और साहित्य पर शोध करने गया था। तीन साल पढ़ने के बाद वर्ष 2014 में वापस भारत आ गए। इसके बाद गुजरात केंद्रीय विश्वविद्यालय में चीनी भाषा और साहित्य पढ़ाने लगे। हालांकि, उनके मन में विदेश में हिंदी के प्रचार-प्रसार की ललक थी। वर्ष 2015 में वापस चीन चले गए।
India-Nepal Trade: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में भारत-नेपाल सीमा पर भंसार सेवा की शुरूआत की यह भी पढ़ें
वहां क्वान्ग्तोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय से जुड़ गए। उनका कहना है कि चीनी विद्यार्थी भारतीय संस्कृति के बारे में जानना-पढ़ना चाहते हैं। बहुत से चीनी विद्यार्थी अध्ययन के बाद भारत में उच्च शिक्षा एवं नौकरी करने आते हैं। इन सबमें हिंदी सहायक बन रही है। अभी चीन के 15 विश्वविद्यालयों में 'भारत अध्ययन केंद्र' हैं, जहां भारतीय संस्कृति पर शोध हो रहा है। 50 से अधिक विश्वविद्यालयों में 'बौद्ध अध्ययन विभाग' है।
Bihar: सहायिका बहाली में धांधली के विरोध में महिलाओं ने घेरा सीडीपीओ कार्यालय, मामले की होगी जांच यह भी पढ़ें

अन्य समाचार