Bihar: घर में नाबालिग को अकेले देख युवक ने की छेड़खानी, आवाज सुनकर आई मां से भी की मारपीट; आरोपी गिरफ्तार



सिकटा, संवाद सूत्रः स्थानीय थाना के एक गांव में घर में घुसकर नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोपितों ने पीड़िता की मां के साथ मारपीट और गाली-गलौज भी की है। हालांकि, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रविवार देर रात की बताई जारी रही है। थानाध्यक्ष बेंचू राम ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी में सुनील बैठा (22), बद्री बैठा व सिकंदर बैठा को नामजद किया गया है। पीड़िता की मां ने बताया है कि उसकी लड़की घर में अकेली थी। उसी समय आरोपित सुनील बैठा घर में घुस कर जबरदस्ती करने लगा। जब लड़की ने शोर मचाया तो पीड़िता की मां दौड़ कर आई और आरोपी का विरोध किया तो आरोपित भाग निकला।

इस घटना के बाद आरोपी के स्वजन बद्री बैठा और सिकंदर बैठा ने घर पहुंचकर महिला से गाली-गलौज, मारपीट करने की धमकी भी दी। प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में पीड़िता के शिकायत के आलोक में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
Hindi In China : चीन के 17 विश्‍वविद्यालयों में पढ़ाई जा रही हिंदी, गांव में जाकर पढ़ा रहे चंपारण के डा. विवेक यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- India-Nepal Trade: केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री ने वाल्मीकिनगर में भारत-नेपाल सीमा पर भंसार सेवा की करी शुरूआत

अन्य समाचार