बिहार में Wanted अपराधियों को पकड़ने की कार्रवाई तेज, छापेमारी में 68 क्रिमिनल धराए, 22 ने किया सरेंडर



जागरण संवाददाता,आरा: बिहार में भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार के आदेश पर चलाए गए छापेमारी अभियान में 68 आरोपी पकड़े गए। जबकि,22 वांछितों ने पुलिसिया दबाव के बाद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। अभियान के दौरान पुलिस पर हमले में चार, हत्या में एक, एससी-एसटी में छह, वारंट में दस एवं शराब में 20 पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। करीब 34 लीटर महुआ शराब बरामद की गयी है। उदवंतनगर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में केशोपुर से विजय चौधरी को धर दबोचा। गड़हनी थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में डुमरियां गांव से शंभू सिंह को धर दबोचा।

कृष्णागढ़ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाए जाने के मामले में वांछित आरोपित संदीप राय, संजय राय, पिंटू राय एवं सत्येन्द्र राय को धर दबोचा। सभी गुंडी गांव के निवासी हैं। पांच जून 2022 को गुंडी में विवाद सुलझाने गए एएसआई उमेश मंडल की पिटाई कर दी गई थी। एससी-एसटी थाना पुलिस ने उत्पीड़न के मामले में तरारी के खरौना गांव निवासी धर्मेन्द्र गुप्ता को धर दबोचा। नवादा थाना पुलिस ने अनाईठ से एक आरोपित महेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
Triplets In Arrah : आरा में महिला ने दिया एकसाथ तीन बच्चों को जन्म, मां-बच्चे स्वस्थ, देखने के लिए उमड़ी भीड़ यह भी पढ़ें
बड़हरा थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में लाला के टोला गांव से मनोज राय को धर दबोचा। पीरो थाना पुलिस ने जान टोला से एक आरोपित अजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। चरपोखरी थाना पुलिस ने मदरिया गांव से एक आरोपित धानू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। तरारी पुलिस ने हत्या के प्रयास में महेशडीह गांव से एक आरोपित सरोज कुमार को हिरासत में लिया। जगदीशपुर पुलिस ने धोखाधड़ी में माझोपुर गांव से एक आरोपित चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
Bhojpur Crime : भोजपुर जिले में चोरी के वाहनों पर फर्राटा भर रहे चोर, 12 महीने में 825 बाइक ले उड़े यह भी पढ़ें
शाहपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में महाराजगंज गांव से दो आरोपितों राकेश सिंह एवं छोटू सिंह को धर दबोचा। टाउन थाना पुलिस ने 17 लीटर शराब के साथ बड़की सिंगही गांव निवासी रमन पासवान को धर दबोचा। संदेश थाना पुलिस ने चिल्होस गांव से 12 लीटर शराब के साथ विश्वनाथ राम को धर दबोचा।



अन्य समाचार