Bihar: झड़प के दौरान पिस्तौल लहराते हुए युवक का वीडियो वायरल, दोनों पक्ष के आधा दर्जन से अधिक घायल



आरा, जागरण संवाददाता: भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के धोबहां ओपी अंतर्गत कड़रा गांव में शनिवार को पूर्व के झगड़े को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। झड़प के दौरान एक शख्स का छत से देसी पिस्तौल से दूसरे पक्ष को चमकाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि, दैनिक जागरण इस वायरल वीडियो की सत्‍यता की पुष्टि नहीं करता है। 

झड़प में एक पक्ष से धोबहां ओपी अंतर्गत कड़रा गांव निवासी शुभ नारायण सिंह के 22 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार सिंह एवं कलेक्टर सिंह के 29 वर्षीय पुत्र रवि कुमार सिंह तथा दूसरे पक्ष से निरंजन कुमार सिंह, उनके दो भाई रंजीत सिंह,विनोद सिंह एवं भतीजा विराट सिंह को चोट आई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल किसी के पकड़े जाने की सूचना नहीं है। 
इधर, रवि कुमार सिंह ने बताया कि बीते बुधवार को विनोद सिंह और रंजीत सिंह टोनबाजी कर रहे थे। इसको लेकर उनके बीच गाली-गलौज भी हुई थी, जिसके बाद उक्त लोगों ने उसका कालर पकड़कर धकेल दिया था। हालांकि, बुधवार को ही बात खत्म हो गई थी। शनिवार की दोपहर जब अपने दरवाजे अपने भाइयों के साथ बैठकर चाय पी रहे थे कि उसी दौरान दूसरे पक्ष के सभी लोग वहां आ धमके और गाली-गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से उनकी जमकर पिटाई कर दी।
Air Pollution: आरा और सासाराम में 360 के पार पहुंचा AQI, रेड जोन में आने के बाद भी प्रशासन नहीं कर रहा पहल यह भी पढ़ें
दूसरी ओर जख्मी रवि कुमार सिंह ने गांव के निरंजन सिंह,रंजीत सिंह,विनोद सिंह एवं विराट सिंह पर मारपीट करने एवं छत पर चढ़कर देसी पिस्तौल दिखाकर जाने मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, दूसरे पक्ष के निरंजन सिंह ने बताया कि उनकी भतीजी की शादी टूट गई है। इसको लेकर एक पक्ष द्वारा उन पर टोनबाजी की जा रही थी, जिसको लेकर उन्होंने दो दिन पूर्व भी उनके घर जाकर उन्हें समझाया-बुझाया था। शनिवार की दोपहर वे लोग आरा से अपने कुछ लोगों को बुलाकर उनके दरवाजे पर आए और मारपीट करने लगे, जिससे सभी जख्मी हो गए।
Ara Crime: भूमि विवाद में महिला मुखिया के देवर को हथियारबंद तत्वों ने गोली मारी, गंभीर हालत में आरा रेफर यह भी पढ़ें
इधर, मारपीट के दाैरान एक वीडियो भी वायरल हुआ है, जिसमें पीले रंग का टी-शर्ट पहना एक युवक अपने हाथ में देसी कट्टा लेकर छत पर चमकाते नजर आ रहा है। मारपीट के दौरान वह कट्टा दिखाकर लोगों को धमकाते व लहराते देखा जा रहा है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


अन्य समाचार