Darbhanga: घर में घुसकर मुखिया ने किया महिला से दुष्कर्म का प्रयास, अब बचने के लिए हो गया अस्पताल में भर्ती



दरभंगा, जागरण संवाददाता। बिहार के दरभंगा जिला स्थित मनीगाछी थाना क्षेत्र में पंचायत के मुखिया चंद्रशेखर मंडल ने एक महिला को अकेला देखकर छह जनवरी की रात उसके दुष्कर्म का प्रयास किया। इसी दौरान महिला के चिल्लाने पर खिड़की से छलांग लगाकर वह भाग निकला। मामले में महिला ने थाने में आवेदन दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि मुखिया उसे अकेला देखकर घर में घुस गया। इसके बाद उसके साथ गलत नीयत से जोर जबरदस्ती करने लगा। महिला ने मुखिया के चंगुल से निकलने की कोशिश की, लेकिन वह विवश हो गई। पीड़िता चिल्लाने लगी, जिसकी आवाज सुनकर दूसरे आंगन में मौजूद गोतनी मदद के लिए दौड़ पड़ी।

गोतनी ने भी शोर मचा दिया। आरोपित भाग नहीं जाए इसे लेकर गेट भी बंद कर दिया। इस बीच अपने को घिरता देख मुखिया खिड़की से छलांग लगाकर फरार हो गया। घर के बाहर बाइक के साथ खड़े दो लोग मुखिया को बैठाकर फरार हो गए। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि महिला के पड़ोसियों ने मुखिया की मौके पर ही जमकर धुनाई कर दी थी। सुबह होते ही मामले ने तूल पकड़ लिया। इसकी शिकायत करने वह सरपंच के पास गई। सरपंच ने गाइडलाइन का हवाला देकर ग्राम कचहरी में मामला लेने से इन्कार कर दिया।
'जानकारी नहीं', शिक्षा मंत्री के विवादित बयान पर बोले नीतीश कुमार; बक्सर मामले पर पूछे गए सवाल पर कही ये बात यह भी पढ़ें
हालांकि, इसे लेकर सामाजिक स्तर पर पंचायत कराने की सलाह दी गई। काफी प्रयास के बाद किसी तरह 11 जनवरी को सामाजिक पंचायत हुई। इसमें आरोपित मुखिया को भी बुलाया गया, लेकिन मुखिया की जगह उसके पिता शामिल हुए। पंचायती में घटना को जघन्य बताया गया। फैसला में मुखिया को त्यागपत्र देकर प्रायश्चित काटने का आदेश दिया गया। उसके पिता को आदेश का अनुपालन कराने का फरमान जारी किया गया।
Samadhan Yatra: दरभंगा पहुंचे CM नीतीश कुमार, बोले- विश्व के हर व्यक्ति की थाली में पहुंचाना है यहां का मखाना यह भी पढ़ें
मुखिया ने सामाजिक फैसले को मानने से इन्कार कर दिया और गांव छोड़कर फरार हो गया। बचने के लिए वह किसी अस्पताल में भर्ती हो गया। संपर्क करने पर उसने जागरण को बताया कि उसका पैर टूट गया है। अस्पताल में इलाजरत है। घटना से उनका कोई कनेक्शन नहीं है। उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। उधर, पीड़िता को जब सामाजिक स्तर से इंसाफ नहीं मिला तो उसने थाने में शिकायत की है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि उन्हें आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।

अन्य समाचार