CJM सतीश कुमार झा ने गाया 'ऐ मेरे वतन के लोगों...' गीत, वायरल वीडियो पर लोग बोले- वाह! न्यायाधीश महोदय



संवाद सहयोगी, छौड़ाही (बेगूसराय)। चाहै छी एक-दू लाइन गुनगुना दी, ऐ मेरे वतन के लोगों तुम खूब लगा लो नारा, यह शुभ दिन है हम सब का लहरा लो तिरंगा प्यारा...। साढ़े पांच मिनट तक पूरा गीत लय के साथ गाते बेगूसराय के अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव सतीश कुमार झा का वीडियो वायरल हो गया है। न्यायाधीश महोदय के सस्वर देश भक्ति गीत की शानदार प्रस्तुति की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं।

मालूम हो कि न्यायाधीश महोदय संविधान के साथ-साथ संगीत के भी अच्छे जानकार हैं। विविध विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव होने के नाते जिले भर के सुदूर गांवों में जाकर लोगों को कानून की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं एवं प्राधिकार द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दे रहे हैं।
दरअसल, दो दिन पहले जिले के एक गांव में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विधिक जागरूकता एवं साक्षरता कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कुमार झा उपस्थित ग्रामीणों को विधिक एवं समाज उपयोगी योजनाओं की जानकारी दे रहे थे। गणतंत्र दिवस नजदीक है और माहौल देशभक्ति का देख न्यायाधीश महोदय का संगीत प्रेम उमड़ पड़ा।
Bihar: भीषण ठंड में भीख मांग रही दारोगा की मां, वृद्धा की हालत देख लोगों की आंखें हुई नम, लगाई मदद की गुहार यह भी पढ़ें
पीएलवी मो. अफजल कहते हैं, न्यायाधीश महोदय मिलनसार एवं संगीत प्रेमी हैं। ओजपूर्ण भाव भंगिमा के साथ प्रस्तुत ऐ मेरे वतन के लोगों ने मन को झकझोर कर रख दिया, बहुत ही सुंदर। राजस्व अधिकारी प्रभात कुमार चौधरी ने लिखा- शानदार, जानदार देश भक्ति गीत। अपना सबकुछ न्यौछावर कर देने वाले वीर बलिदानियों को समर्पित गीत की न्यायाधीश महोदय ने उसी अंदाज में शानदार प्रस्तुति दी।


अन्य समाचार