गंगा विलास क्रूज मुंगेर पहुंचा, छोटे जहाज से बबुआ घाट पर उतरे विदेशी सैलानी, ई-रिक्शे की सवारी का लिया लुत्फ



मुंगेर, जागरण संवाददाता। दुनिया की सबसे लंबी नदी यात्रा पर निकला गंगा विलास क्रूज अपने सफर के क्रम में मुंगेर पहुंच गया। यहां विदेशी सैलानी किनारे पर उतरे तो उनका भव्य स्वागत किया गया। इसके बाद सैलानियों ने ई-रिक्शा की सवारी की और योग आश्रम गए।
जानकारी के अनुसार, रिवर क्रूज एमवी गंगा विलास पर सवार स्विट्जरलैंड के सैलानियों का जत्था दोपहर करीब चार बजे मुंगेर पहुंचा। यहां बने बबुआ घाट के किनारे पर सैलानी उतरे तो उनका स्काउट एंड गाइड के बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। सैलानी अपने स्वागत से काफी खुश नजर आए। क्रूज से कुल 31 सैलानी उतरे थे। इनमें 15 ने ई-रिक्शा की सवारी का लुत्फ लिया और फिर इसी से योग आश्रम के लिए रवाना हुए।


अन्य समाचार