Bihar: कांग्रेस प्रदेशाध्‍यक्ष अखिलेश सिंह बोले- मंत्रिमंडल विस्तार में पार्टी कोटे से 2 और मंत्री होंगे शामिल



समस्तीपुर, जागरण टीम: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि घृणा और नफरत की राजनीति को दूर कर देश में भाईचारा और सौहार्द का माहौल बनाना ही भारत जोड़ो यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। उन्‍होंंने कहा कि पदयात्रा को अपार जनसमर्थन मिल रहा है। जाति और संप्रदाय का भेदभाव मिट चुका है। सभी लोग इससे जुड़कर देश में सुखद व प्रेम का माहौल कायम करने के लिए अग्रसर है।
रोसडा में जागरण से बात करते हुए उन्होंने बांका को हिंदू, जैन, आदिवासी समेत  विभिन्न धर्मों की तीर्थ स्थली बताते हुए कहा कि सभी को एक साथ जोड़ने के उद्देश्य से बिहार में भारत जोड़ो यात्रा बांका से ही प्रारंभ की गई है। कांग्रेस पार्टी, मंदिर-मस्जिद, गिरजाघर और गुरुद्वारा सभी को जोड़कर देखती है और सभी धर्मों का सम्मान करती है।

बिहार में होने वाले मंत्रीमंडल विस्तार की चर्चा पर अध्यक्ष ने कहा कि मंत्रिमंडल में कांग्रेस के दो और मंत्री शामिल होंगे। करीब 2:15 बजे रोसड़ा की सीमा पर पहुंची उक्त यात्रा का समस्तीपुर में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। जिला अध्यक्ष अबू तमीम ने बेगूसराय जिला अध्यक्ष अर्जुन सिंह से यात्रा का प्रभार ग्रहण किया। पूर्व मंत्री डॉ अशोक कुमार समेत सैकड़ों कांग्रेसियों ने एक स्वर में अपने नेता का स्वागत किया। यात्रा में प्रदेश अध्यक्ष के साथ पूर्व अध्यक्ष मदन मोहन झा, सांसद तारानंद सदा, पूर्व विधायक अवधेश कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।
Samastipur News: सड़क हादसे में डॉक्टर की मौत, नाइट शिफ्ट में बुलेट से अस्पताल जाने के दौरान हुआ हादसा यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- KCR को नहीं पसंद नीतीश कुमार का साथ! महारैली में न्योता नहीं मिलने पर CM बोले- जिनको आमंत्रित किया, वो गए

अन्य समाचार