अररिया में सड़क दुर्घटना में जोकीहाट के आपूर्ति पदाधिकारी की मौत, घर में मचा कोहराम, सदमे में परिवार



संसू, जोकीहाट (अररिया)। जोकीहाट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी राजकुमार हांसदा, 42 वर्ष की गुरुवार देर रात अररिया जीरोमाइल व बस स्टैंड के बीच पेट्रोल पंप के निकट एनएच 57 पर सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बाइक पर जा रहे थे। इसी क्रम में वे दुर्घटना का शिकार हो गए।
घटना की सूचना प्रत्यक्षदर्शियों ने नगर थाना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर उन्हें सदर अस्पताल ले गई, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद सदर अस्पताल में ही शव का पोस्टमार्टम कराकर आवश्यक कार्यवाही के बाद स्वजन को सौंप दिया गया।

शव के पूर्णिया पहुंचते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद से परिवार पूरी तरह सदमे में है। हांसदा का 10 वर्ष का एक पुत्र एवं दो पुत्रियां क्रमश: एक और पांच वर्ष की हैं। उनका परिवार पूर्णिया में डीएवी चौक स्थित रहमतनगर में रहता है। जहां उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अररिया में शिवपुरी में रहते थे।
गौरतलब है कि वे जोकीहाट प्रखंड में पिछले दो वर्षों से आपूर्ति पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित थे। बीडीओ मु. सिकंदर ने बताया कि राजकुमार हंसदा एक अधिकारी के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्ति भी थे। प्रखंड के सभी पदाधिकारियों, कर्मियों और जनवितरण प्रणाली के दुकानदारों के बीच लोकप्रिय थे। आम लोगों की समस्याओं को भी सुलझाने में वे आगे रहते थे।
नोटबंदी ने दिखाई राह, कैशलेश पेंमेंट का स्टार्टअप शुरू कर हासिल किया बड़ा मुकाम; अब 1200 करोड़ मासिक टर्न ओवर यह भी पढ़ें
उनके निधन से प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर है। जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों ने भी उनके निधन से दुखी हैं। घटना की सूचना मिलते ही रात में ही दर्जनों जनवितरण दुकानदार सदर अस्पताल पहुंच गए। आपूर्ति पदाधिकारी के निधन से प्रखंड व अंचल कार्यालय में उदासीनता छाई रही। सभी कार्यालयों में उनके असामयिक निधन की चर्चा होती रही।

अन्य समाचार