बक्सर में राम जानकी की प्रतिमा उठा ले गए चोर, करोड़ों में अष्टधातु से बनी मूर्तियां की कीमत; लोगों में आक्रोश



कृष्णाब्रह्म (बक्सर), संवाद सहयोगी। बक्सर के कृष्णाब्रह्म के स्थानीय थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़का ढकाइच स्थित मठ से चोरों ने अष्टधातु से बनी राम जानकी की दो मूर्तियां चोरी कर ली। चोरी की घटना शनिवार की रात हुई है। रविवार सुबह मामले का खुलासा हुआ। बताया जा रहा है कि जब रविवार की सुबह मठ के पुजारी पूजा-अर्चना करने के लिे गए तो देखा गया कि मंदिर का दरवाजा खुला था। अंदर जाकर देखा तो दंग रह हए। पुजारी ने देखा कि राम जानकी की दोनों मूर्तिया नहीं थी। घटना की सूचना मिलते ही कृष्णाब्रह्म पुलिस ने मौके पर पहुंची। घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। 

चोरी की गई अष्टधातु से बनी भगवान की मूर्तियों की कीमत करोड़ों में बताई जा रही है। मंदिर में मूर्ति चोरी की घटना से गुस्साए लोगों ने बक्सर-पटना फोर लेन एनएच-922 को जाम कर दिया है। इसके कारण यातायात बाधित है। ग्रामीण इस मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि इस मंदिर से एक बार पहले भी मूर्ति चोरी हो चुकी है। हालांकि, तब भोजपुर जिले के कोइलवर से चोरी हुई मूर्तियों को बरामद कर लिया गया था। अब दूसरी बार चोरी की घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर में बेशकीमती मूर्तियां होने के बावजूद पुलिस इसकी सुरक्षा को लेकर लापरवाह बनी हुई थी। इसी वजह से चोरों ने दूसरी बार इसे निशाना बनाया है। पुलिस मूर्ति चोरों का सुराग हासिल करने के लिए हाथ-पांव मार रही है।

अन्य समाचार