Ara Accident: अनियंत्रित बस की चपेट में आया 18 वर्षीय साइकिल सवार युवक, मौके पर मौत; चालक फरार



आरा‌, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र अंतर्गत आरा-पटना राजमार्ग पर मनभावन चौक के समीप सोमवार की सुबह अनियंत्रित बस ने एक साइकिल सवार युवक को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक 18 वर्षीय कृष्ण कुमार कुबेरचक धनडीहां निवासी अखिलेश यादव के पुत्र थे। हादसे के बाद चालक बस लेकर फरार हो गया। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच कर हादसे की जांच कर रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत आरा-मोहनिया हाइवे पर दुल्हिनगंज बाजार के समीप रविवार की शाम अनियंत्रित कार ने बाइक सवार दो दोस्तों को रौंद दिया, जिसमें एक की मौत हो गई। वहीं, दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक 20 वर्षीय बिट्टु कुमार बक्सर जिले के नावानगर थाना के नावानगर गांव निवासी मनोज गुप्ता के पुत्र थे। हादसे में नावानगर गांव निवासी विंध्याचल शर्मा को चोटें आई है। इलाज आरा के निजी अस्पताल में चल रहा है।
Ara: भोजपुर में अष्टधातु की सात बेशकीमती मूर्तियां कार से बरामद, अंतरजिला मूर्ति चोर गिरोह का सरगना भी पकड़ाया यह भी पढ़ें
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है। चालक फरार बताया जाता है। हादसे का कारण अनियंत्रित परिचालन बताया जा रहा है। नावानगर गांव निवासी बिट्टु कुमार एवं विंध्याचल शर्मा का घर आसपास ही है। विंध्याचल शर्मा का एल्मुनियम का दुकान है। आरा से ही खरीदारी करते है। बिट्टु कुमार अपने पड़ोस के साथी विंध्याचल शर्मा के साथ बाइक से आरा आए थे। इस दौरान लौटने के क्रम में दुल्हिनगंज बाजार के समीप कार ने दोनों को रौंद दिया। बाद में हो-हल्ला होने पर चालक कार छाेड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस की मदद से दोनों को आरा लाया गया। डाक्टर ने बिट्टू को मृत घोषित कर दिया। बाद में फोन से स्वजनों काे सूचना दी गई।
तंत्र के गण: नेपाल-बांग्लादेश के लोगों की आरा के हैंडपंप से बुझती है प्यास, बिहार से यूपी तक होती है सप्लाई यह भी पढ़ें
Siwan Liquor Death: सिवान में जहरीली शराब पीकर मरने वालों की संख्या बढ़ी, अबतक चार की मौत; 12 लोग गिरफ्तार

अन्य समाचार