Munger News: खूंखार नक्सली सूरज मुर्मू ने हथियार के साथ किया सरेंडर, अपराध छोड़ आम जिंदगी की और बढ़ाया कदम



मुंगेर, जागरण संवाददाता। पूर्वी बिहार व पूर्वोत्तर झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी का हार्डकोर नक्सली सूरज मुर्मू ने सोमवार को हथियार के साथ आत्मसमर्पण किया। सूरज मुर्मू मुंगेर जिले के खड़गपुर थाना क्षेत्र स्थित रारोडीह का रहने वाला है। नक्सल सेल, जिला पुलिस व खड़गपुर पुलिस की प्रयास से सोमवार को पुलिस लाइन में प्रमंडलीय आयुक्त संजय कुमार, डीआइजी, डीएम, एसपी और सीआरपीएफ के समादेष्टा के समक्ष सरेंडर करते हुए मुख्य धारा से जुड़ने की बात कही। सूरज मुर्मू पर मुंगेर के अलावा लखीसराय और जमुई जिले में केस दर्ज है।

भागलुपर में आयोजित अग्निवीर एयरफोर्स की परीक्षा देने जा रहे अभ्यर्थी सुमन कुमार के साथ हथियारबंद बदमाशों ने छिनतई की। विरोध करने पर हाथ पर चाकू से हमला भी कर दिया। घटना मुंगेर स्टेशन के पास रविवार की सुबह की है। उपचार के बाद अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए गया। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दरियापुर निवासी अनिल कुमार सिंह का पुत्र सुमन कुमार की अग्निवीर एयरफोर्स की परीक्षा भागलपुर में थी।
Munger Rail Factory: अब 20 मिनट में पूरा होगा 6 घंटे का काम, आधुनिक तकनीक से लैस हुआ जमालपुर कारखाना यह भी पढ़ें
रविवार की सुबह सुमन बसंती तालाब के समीप चाचा के घर पर साइकिल लगाकर मुंगेर स्टेशन से जयनगर-भागलपुर इंटरसिटी पकड़ने के लिए जा रहा था। इस बीच बसंती तालाब काली स्थान के पास एक चाय दुकान से दो लड़का दौड़ते हुए पहुंचा और सुमन पर हथियार तान दी। दोनों ने सुमन को पूरबसराय स्थित रेलवे अंडर ब्रिज ले गया और उसका एंड्रायड फोन, पांच हजार नकद छीन लिया। छात्र ने जब विरोध किया तो पिस्तौल की बट पिटाई कर दी। एक बदमाश ने दायें हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद दोनों बदमाश भाग निकले। सुमन अपने चाचा के घर गया और घटना से अवगत कराया। स्वजनों ने सुमन को इलाज कराया। परीक्षा देकर वापस लौटने के बाद युवक ने पूरबसराय ओपी में अज्ञात के विरोध में शिकायत की है।

अन्य समाचार