Begusarai: बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर की हत्या, बाइक भी ले भागे हत्यारे, दो खोखा बरामद



जागरण संवाददाता, बेगूसराय। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े बाइक से जा रहे फाइनेंस कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी। नगर थाना क्षेत्र के बाघा ओवर ब्रिज पर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। हत्या के बाद वो मौके से फरार हो गए।
नगर थाना क्षेत्र के बाघा ओवर ब्रिज पर फाइनेंस कर्मी जमुई निवासी पिंटू राय को बदमाशों ने गोली मार दी। बदमाश पिंटू राय की बाइक भी लेकर भागे हैं। बताया जा रहा है कि लूट के दौरान बदमाशों ने हत्या की है।

सूचना पर सदर डीएसपी अमित कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की। मौके से पुलिस को दो खोखा मिला है। वहीं प्रत्यक्षदर्शी चार से अधिक गोली चलाने की बात कही है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर 12 बजे बाइक सवार पिंटू लोहियानगर से हर्रख स्थित भारत फाइनेंस की शाखा लौट रहे थे। पुल से उतरते ही पीछा कर रहे बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी बाइक को रोक लिया। उसके बाद उनपर गोलियां बरसा दी।
मृत्युभोज में दही मांगने पर नाराज हुआ युवक, गुस्‍से में उड़ेल दिया चावल का गर्म मांड; 4 महिला-बच्‍चे झुलसे यह भी पढ़ें
पिंटू कुमार एक गोली से बच गए। उसके बाद वे बदमाशों से हाथपाई के दौरान उनके सिर समेत सीने में दो गोली लगी। व्यस्त बाघा ओवर ब्रिज पर दिनदहाड़े हुई गोलीबारी से मौके पर भीड़ जुट गई। वहीं टाइगर मोबाइल के जवानों ने लहूलुहान हालत में ई-रिक्शा से पिटूं को इलाज के लिए भेजा लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अन्य समाचार