Bhojpur Crime: भूमि विवाद में दो गुटों में झड़प, बदमाशों ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, दो घायल



जागरण संवाददाता (आरा)। भोजपुर जिले में भूमि विवाद में दो गुट आपस में भिड़ गए। जिसके बाद हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए।
बिहिया थाना क्षेत्र के महुआंव गांव में भूमि विवाद को लेकर दो गुटों के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिसमें छर्रा लगने से मनोज कुमार सिंह और बबलू कुमार घायल हो गए। दोनों का आरा के सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।


अन्य समाचार