Siwan Crime: भूमि विवाद में खूनी खेल, दो पक्षों के बीच मारपीट में महिलाएं सहित 13 लोग घायल; चार की हालत गंभीर



सिवान, जागरण संवाददाता। सिवान में भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र में बुधवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। इसमें चार की हालत गंभीर है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि थाना क्षेत्र के मीरहाता गांव में बुधवार को दो पक्षों में भूमि विवाद को लेकर मारपीट की घटना हो गई। इसमें दोनों पक्षों से 13 लोग घायल हो गए। इनमें से चार को सदर अस्पताल सिवान रेफर किया गया है। घायलों में कई महिलाएं भी शामिल हैं।

इसमें एक पक्ष से नियामुद्दीन, नेहा खातून, मोहमद वसीम, सहिस्ता खातून, रसीदा खातून, गुलिस्ता खातून शामिल हैं।वहीं, दूसरे पक्ष से मोहमद रेयाजुल, सैफ अली, गुलिस्ता खातून, सेराज, अनवरी खातून, महमूद, अरसद राज और पोलिस्ता खातून घायल हैं। दोनों पक्षों के घायल लोगों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र भगवानपुर में उपचार के लिए लाया गया। गंभीर रूप से घायल महमूद, मोहमद वसीम, नियामुद्दी सहित चार को बेहतर उपचार के लिए सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। समाचार प्रेषण तक थाने में दोनों पक्ष की तरफ से प्राथमिकी की दर्ज नहीं की गई है।
Siwan Hooch Tragedy: जहरीली शराब कांड में अब तक 10 लोगों की मौत; सिवान में 9 और गोपालगंज में एक की गई जान यह भी पढ़ें
वहीं दूसरी तरफ, भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के खैरवा गांव में खाना बनाने के दौरान एक महिला झुलसकर घायल हो गई है। झुलसी महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसंतपुर में भर्ती कराया गया है। घायल महिला शैलेश पटेल की पत्नी पुतुल देवी है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है की महिला सुबह में खर-पतवार से चूल्हा पर खाना बना रही थी। इसी दौरान महिला के कपड़ों में चिंगारी से आग लग गई। आग लगने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई है। महिला के परिजनों ने आनन-फानन में उपचार के लिए बसंतपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए महिला को सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया।

अन्य समाचार