'किराएदार नहीं बन सकता हिस्सेदार', अशोक चौधरी का उपेंद्र पर हमला; बोले- उनके आने-जाने से हमें फर्क नहीं पड़ता



जमुई, संवाद सहयोगी। जदयू में उपेंद्र कुशवाहा की खटपट के बीच भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने जमुई में बड़ा बयान दिया है। उन्होंने उपेंद्र कुशवाहा पर हमला करते हुए कहा कि पार्टी में उनकी हैसियत किराएदार की है और किराएदार हिस्सेदार नहीं हो सकता है। जदयू को खड़ा करने में उनका कोई योगदान नहीं है। इसके बावजूद उन्हें पार्टी के नेता नीतीश कुमार ने हमेशा सम्मान दिया है। बदले में हर एक मौके पर नीतीश कुमार को उपेंद्र कुशवाहा की तरफ से कमजोर करने की कोशिश हुई है।

अशोक चौधरी ने जागरण से बातचीत के दौरान कहा कि उन्हें कुशवाहा समाज का बड़ा नेता और वोट शिफ्ट कराने की क्षमता हो जाने की गलतफहमी हो गई है। वह इस बात को भूल जाते हैं कि जब वक्त आया तो इंदिरा गांधी भी वोट शिफ्ट नहीं करा पाई थीं। अशोक चौधरी उपेंद्र कुशवाहा के छोटे भाई की हैसियत से हिस्सेदारी वाली ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे।
चौधरी बुधवार की शाम बतौर प्रभारी मंत्री झंडोत्तोलन करने जमुई पहुंचे थे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर प्रहार करते हुए कहा कि वोटों के बिखराव का फायदा उन्हें मिल रहा है। 2024 में बिहार से उनका सूपड़ा साफ हो जाएगा। साथ ही चिराग पासवान और आरसीपी सिंह को भारतीय जनता पार्टी का एजेंट बताया है। वे चिराग पासवान के हालिया बयान महागठबंधन समाप्ति की घोषणा शेष है, पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त कर रहे थे। वैसे मंत्री ने अपने सहयोगी मंत्रियों के विवादित बयान को गलत ठहराया है।
बिहार में पूजा की आड़ में गुंडागर्दी: मनमाफिक चंदा नहीं मिलने पर सरकारी स्कूल में तोड़फोड़, शिक्षकों को धमकाया यह भी पढ़ें
हालांकि आलोक मेहता को सुलझे हुए काबिल राजनेता बताते हुए कहा कि उनके बयानों को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। इसके अलावा उन्होंने महागठबंधन को पूरी तरह एकजुट बताते हुए कहा कि 2024 और 2025 में यह महागठबंधन और मजबूत होकर उभरेगा। इसके पहले मंत्री ने श्री कृष्ण सिंह स्टेडियम में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में शिरकत किया। वहां झंडोत्तोलन कर तिरंगा को सलामी दी तथा परेड की सलामी ली।
Jamui: जंगल में लकड़ी काटने के बहाने पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, कुल्हाड़ी से प्रहार कर निर्मम हत्या की यह भी पढ़ें
जीतन राम मांझी ने उपेंद्र कुशवाहा को दी नसीहत, CM नीतीश पर बोले- वो जहां-जहां जाएंगे, पीछे-पीछे हम भी चलेंगे
उपेंद्र कुशवाहा की नीतीश को चुनौती, बोले- बड़ा अच्छा कहा भाई साहब, ऐसे कैसे चले जाएं अपना हिस्सा छोड़कर?

अन्य समाचार