बक्सर में मूर्ति विसर्जन के दौरान फायरिंग: हवा में हथियार लहराते वीडियो वायरल, दोस्तों ने नकली बताकर किया बचाव



बक्सर, जागरण संवाददाता। बक्सर में सरस्वती पूजा के बाद प्रतिमा विसर्जन के दौरान एक युवक का पिस्टल लहराते और फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो रविवार का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के लरई गांव में सरस्वती पूजा के विसर्जन जुलूस का यह वीडियो है। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच कर सत्यापित करने में जुट गई है।

वायरल वीडियो ग्रामीण क्षेत्र की एक सड़क का है। सबसे आगे सरस्वती प्रतिमा लेकर कुछ लड़के भोजपुरी गीतों पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। उनके ठीक पीछे हाथ में पिस्टल लिए चल रहा एक युवक अचानक रुक कर दो बार हवाई फायरिंग करता है। उसके बाद उसका एक साथी उसी पिस्टल को लड़के के सिर पर पगड़ी से बांध देता है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले युवक की पहचान हो गयी है।
बक्सर का ये वीडियो! माता सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन करने जा रहे थे ये लड़के! अपनी करतूत से ये सरस्वती का विसर्जन रोज ही करते होंगे! pic.twitter.com/ZxAOBjYIAS
वायरल वीडियो के संबंध में मुफस्सिल थनाध्यक्ष निर्मल कुमार ने बताया कि उन्हें भी इसकी सूचना मिली है। वीडियो का सत्यापन कराया जा रहा है। पिस्टल लहराने वाले युवक को थाने पर पिस्टल के साथ बुलाया गया है। जांच के बाद ही आगे कोई कार्रवाई की जाएगी।

वैसे युवक के कुछ साथियों के अनुसार, वायरल वीडियो में नकली पिस्टल से फायर किया जा रहा है। हालांकि, जिस तरह से पिस्टल से चिंगारी निकल रही है, उससे नहीं लगता कि पिस्टल नकली होगा। बहरहाल, पुलिस की जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकता है।
तीन दिन के लिए मुखिया बनीं काजल ने अपने स्कूल के प्रिसिंपल की लगाई क्लास, निरीक्षण के दौरान गिनवाईं खामियां
'मर जाना कबूल, लेकिन भाजपा के साथ जाना अब मंजूर नहीं', CM नीतीश का BJP पर पलटवार; लालू को फंसाने का आरोप लगाया

अन्य समाचार