Ara Double Murder: आरा में रिटायर्ड प्रोफेसर दंपती की हत्या, घर में खून से सना शव मिला; पटना से पहुंची FSL टीम



आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिला के नवादा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीर कुंवर सिंह कॉलोनी कतीरा स्थित एक तीन मंजिला मकान में एक सेवानिवृत्त प्रोफेसर दंपती की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। सोमवार की रात करीब साढ़े दस बजे दंपती का शव मकान के कमरे से बरामद किया गया। शरीर पर चाकू के जख्म के निशान पाए गए हैं। चाकू के अलावा धारदार हथियार के ज़ख्मों के निशान भी हैं। फर्श पर खून बिखरा हुआ था। मृतक  दंपती 67 वर्षीय सेवानिवृत्त प्रोफेसर डा महेंद्र प्रसाद सिंह और 65 वर्षीय पुष्पा सिंह हैं।

मूल रूप से रोहतास के अगिनी गांव के निवासी डा महेंद्र सिंह वीर कुंवर सिंह विश्ववद्यालय में प्रोफेसर के पद से रिटायर्ड हुए थे‌। वे विश्वविद्यालय में छात्र कल्याण संघ के अध्यक्ष भी रह चुके थे। साथ ही विश्वविद्यालय में डीन के पद पर भी थे। साल 1982-83 में डा सिंह भाजपा के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और साल 1990 में रोहतास के काराकाट से भाजपा से विधानसभा के प्रत्याशी भी थे। वर्तमान में डा महेंद्र सिंह भाजपा के सक्रिय सदस्य थे। वहीं, उकी पत्नी पुष्पा सिंह महिला कालेज में प्रोफेसर के पद से रिटायर्ड हुई थी।
भोजपुर में पिस्तौल लहराते युवकों के वीडियो मामले में चार के खिलाफ केस दर्ज, अन्य की पहचान में जुटी पुलिस यह भी पढ़ें

घटना को लेकर बताया जा रहा है कि रात 10 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार व एएसपी हिमांशु कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जायजा लिया। पटना से जांच के लिए एफएसएल की टीम को बुलाया गया है। सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला जा रहा है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आ रही कि दोनों दंपती आवास पर अकेले थे।
Ara News: भोजपुर में भूमि विवाद में सेवानिवृत्त शिक्षक की पीट-पीटकर, चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज यह भी पढ़ें

दंपती की तीन बेटियां रक्षिता सिंह, अर्शिता सिंह, अंकिता सिंह है। तीनों की शादी हो गई है। बेटी समेत परिवार के अन्य सदस्य दंपती को फोन लगा रहे थे, तो मोबाइल बंद बता रहा था। इसके बाद में रात्रि पहर उन्होंने इसकी सूचना पड़ोसियों को दी। पड़ोसी घर पर पहुंचे तो अंदर में दंपती का शव अलग-अलग जगहों पर पड़ा था। फर्श पर खून बिखरा था। इसके बाद इसकी सूचना नवादा थाना समेत अन्य अफसरों को दी गई । सूचना मिलते ही सभी पदाधिकारी पहुंच गए। 

अन्य समाचार