Rohtas: पैसों के विवाद में महिला पर चलाई गोली उसकी बेटी को जा लगी, अस्‍पताल में भर्ती; एक आरोपी गिरफ्तार



बिक्रमगंज (रोहतास), संवाद सहयोगी। स्थानीय थाना क्षेत्र के गौतम नगर में असामाजिक तत्वों ने घर में घुसकर मां-बेटी पर जानलेवा हमला कर दिया। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोली से एक किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका इलाज स्थानीय निजी अस्‍पताल में चल रहा है।
घटना का कारण पैसों के लेन-देन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि रात 11 बजे गोली लगने से घायल एक किशोरी के अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती होने की सूचना मिली थी।

मौके पर पहुंचे एसडीपीओ को पीड़ित महिला शांति देवी ने बताया कि ग्राम गौतम नगर के मनोज ठाकुर व मुकेश ठाकुर दोनों पिता राजकुमार ठाकुर ने घर में जबरन घुसकर उन पर गोली चला दी। इसमें गोली मुझे नहीं लग कर मेरी बेटी प्रीति कुमारी को लग गई।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित फरार हो गए। एसपी के मुताबिक, दोनों के बीच पूर्व से ही पैसों को लेकर विवाद चला आ रहा है। पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। एक आरोपित मनोज ठाकुर को पुलिस ने रात में ही गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे की तलाश की जा रही है।
40 साल बाद घर लौटा शख्स, घरवालों को गले लगाते ही फूट-फूटकर रोने लगे, दूर-दूर से देखने आने वालों की लगी भीड़ यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें-  Patna: मसौढ़ी में शराब तस्कर को धरने पहुंची उत्‍पाद पुलिस ने महिला को पीटा, चोर समझकर मचाया था शोर; हालत गंभीर


अन्य समाचार