बाहुबली पूर्व सांसद Anand Mohan की बेटी बनेंगी किसान की बहू, मुंगेर से पटना जाएगी बारात; सौ लोग जाएंगे बारात



मुंगेर, कामेश कुमार। गोपालगंज के तत्कालीन डीएम जी कृष्णैया हत्याकांड मामले में उम्रकैद की उनकी सजा काट रहे बाहुबली पूर्व सांसद आनंद मोहन एक बार फिर से चर्चा में हैं। 15 फरवरी को आनंद मोहन की अधिवक्ता बेटी सुरभि आनंद की पटना में शादी है। बेटी की शादी के लिए पूर्व सांसद पैरोल पर बाहर आए हैं। इस शादी में सीएम, डिप्टी सीएम से लेकर बड़ी-बड़ी हस्तियों के शामिल होने की चर्चा है। हालांकि, इस चर्चित शादी में सबसे खास बात यह है कि पूर्व सांसद अपनी बेटी की शादी बेहद ही सामान्य परिवार में करवा रहे हैं। पूर्व सांसद के होने वाले दामाद रेलवे के कर्मचारी हैं। वहीं, उनके पिता किसान है।

सहरसा जिले के पंचगछिया गांव निवासी पूर्व सांसद आनंद मोहन की बेटी सुरभि आनंद की शादी मुंगेर के जमीन डिगरी गांव के राजहंस सिंह के साथ तय हुई है। वर पक्ष के यहां शादी की तैयारी शुरू हो गई है। सगे-संबंधियों को निमंत्रण कार्ड भी भेजा जा रहा है। मुंगेर के बेटवन बाजार मोहल्ले में राजहंस का मकान है। 15 फरवरी को बारात मुंगेर से पटना जाएगी।
राजहंस बेहद सामान्य परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता दयानंद सिंह किसान हैं। आइआरटीएस (केंद्रीय सिविल सर्विस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर राजहंस पूर्व मध्य रेलवे जाेन स्थित पंडित दीन दयाल उपाध्याय रेल मंडल कार्यालय में सहायक परिचालन प्रबंधक के पद पर हैं। 
Munger: माघी मेले में पहले दिन उमड़ी जबरदस्त भीड़, श्रद्धालुओं ने सीताकुंड में क‍िया स्‍नान; खरीदारी भी तेज यह भी पढ़ें



राजहंस सिंह की बारात मुंगेर से जाएगी। निजी वाहनों से 100 लोग मुंगेर से बरात में शामिल होंगे। बरात सुबह नौ बजे जाएगी। बारात में पटना से लगभग 50 लोग भी पहुंचेंगे। बारात में सिर्फ और सिर्फ रिश्तेदारों व राजहंस के दोस्तों को ही आमंत्रित किया गया है।



मामा शिक्षक नीरज कुमार सिंह ने बताया कि हल्दी की रस्म सोमवार को संपन्न हुई। मां ललिता सिंह, बहन और परिवार के सदस्यों ने राजहंस को हल्दी चढ़ाया। मंडप पूजन और उपनयन संस्कार (जनेऊ) बुधवार को होगा। 10 फरवरी को तिलक समारोह है। इसमें पूर्व सांसद आनंद मोहन, इनके विधायक पुत्र चेतन आनंद और परिवार के सदस्य मुंगेर आएंगे। 18 तारीख को बहूभोज है। बहूभोज में एक हजार लोगों को निमंत्रण भेजने की तैयारी है। सभी वैवाहिक कार्यक्रम मजिस्ट्रेट कालोनी फोर्ट एरिया से संपन्न होगा।




राजहंस के पिता दयानंद सिंह पांच भाई है। एक भाई अब नहीं हैं। चाचा गजाधर नारायण सिंह, जितेंद्र प्रसाद सिंह व विष्णु हरी प्रसाद सिंह है। राजहंस एक भाई-बहन है। बहन शारदा सिंह की शादी हो गई है। राजहंस की शुरुआती पढ़ाई मुंगेर के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई। 12 वीं पढ़ाई हैदराबाद से पूरी हुई। 2011 में आइआरसीटी में चयन हुआ। 2019 में केंद्रीय सिविल सर्विस में चयन हुआ।

अन्य समाचार