Rohtas: संदिग्ध परिस्थिति में बेहोशी की हालत में मिली किशोरी, बांह पर लिखा था मोबाइल नंबर, दो किशोर हिरासत में



संवाद सूत्र, कोचस (रोहतास)। स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड संख्या सात के गली नंबर 09 के समीप गुरुवार को संदिग्ध परिस्थिति में एक किशोरी बेहोशी की हालत में मिली है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच उसे सीएचसी ले गई, जहां पुलिस अभिरक्षा में उसका इलाज चल रहा है।
इस मामले में शक के आधार पर दो किशोरों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष अमोद कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लगता है। किशोरी किस कारण से बेहोश हुई है, पुलिस इसका पता लगा रही है। उन्होंने बताया कि किशोरी के हाथ पर लिखे गए मोबाइल नंबर के आधार पर ही दोनों किशोरों को पकड़ा गया है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि किशोरी बेहोशी की हालत में उक्त स्थल पर लेटी हुई थी। लोगों ने देखा कि वह बेहोश हो गई है। जिसके बाद उसे उठाया गया, तो उसके बांह पर एक मोबाइल नंबर लिखा गया था। उसी नंबर पर जब बात की गई, दो किशोर बाइक पर सवार होकर आए और किशोरी को उठाकर ले जाने लगे।
मामला संदिग्ध देखकर लोगों ने दोनों किशोर को रोक लिया और पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों किशोरों को हिरासत में ले लिया। बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने बरामद किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया।
IT raid in Bihar: JDU MLC के करीबियों के घर पर छापामारी जारी, चकनहा पंचायत की मुखिया के घर पहुंची ED यह भी पढ़ें
पुलिस के अनुसार किशोरी के होश में आने के बाद ही इसकी सच्चाई सामने आ सकती है। बहरहाल, प्रथम दृष्टया किसी अनहोनी की बात से इंकार नहीं किया जा सकता है। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।
खुलासा: बिहार में शर्मसार करने वाली वारदात, 62 साल की महिला को घसीटा; दुष्कर्म किया और सिर कुचलकर मार डाला

दरभंगा: सौतेली भाभी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की जेल, पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाकर देता था धमकी

अन्य समाचार