Arrah Crime: मॉर्निंग वॉक के दौरान अधेड़ को हथियारबंद बदमाशों ने मारी गोली, दो पिस्टल, मैगजीन और गोली बरामद



आरा, जागरण संवाददाता। भोजपुर जिले के आरा मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव स्थित मठिया के समीप शनिवार की सुबह हथियारबंद बदमाशों ने सुबह पहर टहलने निकले एक अधेड़ को गोली मार दी। जख्मी अधेड़ उमेश राय (45 वर्ष) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमीरा गांव वार्ड नंबर सात निवासी स्व. जयनाथ राय के पुत्र है।जख्मी अधेड़ को गोली दाएं हाथ में हथेली पर लगी है। इलाज सदर अस्पताल,आरा में चल रहा है। पुलिस को घटनास्थल से दो पिस्तौल और गोली भी मिला है। शुरूआती जांच में पुलिस इस घटना को पूर्व रंजिश से जोड़कर देख रही है।

इधर , घायल उमेश राय ने बताया कि वे हर रोज की तरह शनिवार की सुबह मार्निंग वाक पर निकले थे। उसी दौरान मुंह बांध दो हथियारबंद बदमाश जमीरा गांव स्थित मठिया के समीप आ धमके और उन पर फायरिंग कर दी। जिसमें फायरिंग के दौरान उनके दाएं हाथ के हथेली में गोली लग गई। जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल,आरा लाया गया। सूचना मिलते थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह समेत अन्य पदाधिकारी वहां पहुंच गए। घटनास्थल से दो पिस्टल, मैगजीन और गोली बरामद किया गया।
भोजपुर: ट्रक ने आटो में मारी टक्कर, तीन की मौत, मुआवजे को लेकर आरा-पटना राजमार्ग पर आगजनी और हंगामा यह भी पढ़ें
जख्मी अधेड़ उमेश राय ने बताया कि पूर्व में जमीरा पंचायत से उन्होंने मुखिया पद के लिए चुनाव लड़ा था। उस समय गांव के ही एक व्यक्ति से झगड़ा हुआ था और इसके बाद प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। उसी विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई है। हालांकि ,उन्होंने किसी भी व्यक्ति पर किसी प्रकार का आरोप नहीं लगाया है। बहरहाल, पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

अन्य समाचार