मोतिहारी: 11 दिन से लापता था घर मालिक, खोजी कुत्ते की मदद से मकान की नींव से बरामद हुआ शव



केसरिया, संस। थाना क्षेत्र के खिजिरपुरा बेनीपुर गांव में गृहस्वामी का शव उसके ही निर्माणाधीन मकान की नींव से मिला है। बताया जा रहा है कि गृहस्वामी शहादत मियां करीब 11 दिन पूर्व से अपने निर्माणाधीन मकान के पास से गायब थे। इसे लेकर मृतक के पुत्र साबिर हुसैन ने अपने पिता के गायब होने की सूचना स्थानीय थाना को दी थी।
सूचना के बाद अनुसंधान के दौरान बेतिया से आए डॉग स्क्वायड की मदद से मामले का खुलासा हो सका है। बताया जा रहा है कि एक फरवरी को गृहस्वामी शहादत मियां अपने पुराने घर से थोड़ी दूरी पर नए मकान का निर्माण करा रहे थे। निर्माण कार्य की देखरेख करने के लिए वे अपने निर्माणाधीन मकान के पास ही बने मचान पर सोते थे।

31 जनवरी को मृतक के घरवाले रात का भोजन देकर घर चले गए। सुबह जब वे निर्माणाधीन मकान के पास पहुंचे तो गृहस्वामी वहां नहीं मिले। इसके बाद से परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई। पता नहीं चलने के बाद स्थानीय थाने को इसकी सूचना दी गई।
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मृतक जिस मचान पर सोते थे उस पर खून के निशान भी मिले थे। जिसके बाद डॉग स्क्वायड द्वारा मृतक के शव को निर्माणाधीन मकान की नींव से बरामद किया गया। नींव की मिट्टी को हटाकर शव बरामद किया गया।
रक्सौल में लूटे गए 70.83 लाख भारतीय और 14.36 लाख नेपाली रुपये के साथ दो गिरफ्तार, अन्य के नेपाल भागने की आशंका यह भी पढ़ें
शव के बरामद होने की सूचना के बाद घटनास्थल पर चकिया डीएसपी सरथ आरएस, अरेराज डीएसपी सुनील कुमार, पुनि गौरी कुमारी, थानाध्यक्ष कृष्ण प्रसाद सिंह सहित, कल्याणपुर, कोटवा व डुमरियाघाट थाना की पुलिस कैंप कर रही है।

अन्य समाचार