Rohtas: साली की सगाई में शामिल होने ससुराल आए युवक की हत्या कर कब्रिस्‍तान में दफनाया शव, आरोपित सास गिरफ्तार



दावथ (रोहतास), संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कोआथ बाल स्थित कब्रिस्तान के समीप रविवार को पुलिस ने एक शव बरामद किया है। शव की पहचान बक्सर जिला के नवानगर थाना अंतर्गत तेतरहट गांव निवासी 29 वर्षीय मनोज मुसहर के रूप में की गई है।
पुलिस ने इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। स्वजनों के बयान पर पुलिस प्राथमिकी कर आगे की करवाई कर रही है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार के अनुसार, तेतरहट गांव निवासी सुरेश मुसहर के 29 वर्षीय पुत्र मनोज मुसहर एक सप्ताह पूर्व अपने ससुराल इटवां निवासी बलराम मुसहर के यहां अपनी साली की सगाई में आए थे। वहां ससुराल वालों ने हत्या कर साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से गड्ढा खोद कर शव को मिट्टी में दबा दिया था।

मनोज के स्वजनों को जब हत्या की भनक लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना देते हुए इटवां गांव आकर खोजबीन शुरू कर दी। खोजबीन के क्रम में नगर पंचायत कोआथ कब्रिस्तान के समीप एक बागीचे से शव को बरामद कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर मनोज की सास फुलापति देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में मृतक के बड़े भाई बद्री मुसहर ने मनोज की पत्नी मरछिया देवी, ससुर बलराम मुसहर व सास फुलापति देवी को आरोपित बनाते हुए प्राथमिक कराई है। पुलिस फौरन मृतक के सास फुलापति देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
CM नीतीश के आगमन को लेकर रोहतास में तैयारियां पूरी, विकास कार्यों का जायजा लेने के बाद औरंगाबाद होंगे रवाना यह भी पढ़ें
यह भी पढ़ें- Bihar: मुजफ्फरपुर को टाइम बम से दहलाने की साजिश में प्राथमिकी दर्ज, आरोपी जावेद को कोर्ट में किया गया पेश

अन्य समाचार